Thursday, March 28, 2024
spot_img
Homeअप्रवासी भारतीयभारतीय अमेरिकी समुदाय और सेरिटोस कॉलेज फाउण्डेशन ने शान्ति की अलख जगाई।

भारतीय अमेरिकी समुदाय और सेरिटोस कॉलेज फाउण्डेशन ने शान्ति की अलख जगाई।

शनिवार अक्टूबर १ को लॉस एंजेलिस के पीस सेन्टर में,जो कि सेरिटोस कॉलेज नॉरवॉक (अमेरिका) के प्रांगण में स्थित है, अंतरराष्ट्री अहिन्सा दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम भारतीय अमेरिकी समुदाय ने सेरिटोस कॉलेज फाउण्डेशन और अन्य विभन्न सोच और विश्वास रखने वाले स्थानीय संगठनों के साथ मिल कर मनाया।

लॉस एंजेलिस के पीस सेन्टर का निर्माण सेरिटोस कॉलेज फाउण्डेशन ने भारतीय समुदाय के सहयोग से किया है। इसके बोर्ड की श्रीमती इला मेहता और को चेयर श्री अशोक मदान जी हैं। शिवा जी महाराज अमेरिकन परिवार के संस्थापक और अध्यक्ष श्री विजय पाटिल जी इस कार्यक्रम के चेयर थे।

कार्यक्रम का प्रारम्भ शान्ति मार्च से हुआ। जिसमें सभी समुदाय के लोग शामिल हुए। पदयात्रा का स्लोगन था “हमको क्या चाहिए –शान्ति “,हमको कब चाहिए -अभी। ” पूरे मार्च के दौरान सभी’ रघुपति राघव राजा राम’ गाते जा रहे थे। जब सभी मार्च कर के आये तो उनका स्वागत गायत्री मन्त्र और ओमकार मन्त्र से किया गया। हॉल में प्रवेश करने पर सरगम एल ए के श्री शान रमानी और श्री रमेश थाली ने संगीत के साथ सभी का स्वागत किया।


इसके बाद कार्यक्रम के चेयर श्री विजय पाटिल जी मंच पर आये और उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया। पी सी एल ए के सचिव श्री रमेश थाली ने कार्यक्रम का प्रारम्भ मंगलाचरण से किया। कम्यूनिटी सदस्य श्रीमती चारु शिवकुमार ने कौंसिल सदस्य श्री अली सज्जाद ताज को आमन्त्रित किया। सिटी ऑफ़ artishia की तरफ से अली सज्जाद जी ने पी सी एल ए को शांति और एकता के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए सम्मानित किया। कम्यूनिटी सदस्य ,वासु पवार जी ने सिटी और सेरिटोस के काउन्सिल मैन श्री नरेश सोलंकी जी का परिचय दिया। आप ने सभी बोर्ड सदस्यों को सम्मानित किया।

कारोल करुमबाच जी ने कौंसिल सदस्य श्री नितीश पटेल जी का परिचय दे कर मंच पर आमंत्रित किया। ला पाल्मा सिटी की ओर से श्री नितीश पटेल जी ने रमेश थाली, विजय पाटिल ,अशोक मदान ,ईला मेहता ,को सम्मानित किया।

रंग श्री डान्स एकेडमी की संस्थापिका पालोमी पंडित जी ने और उनकी छात्राओं ने वैष्णो जन्तो पर बहुत कलात्मक नृत्य
प्रस्तुत किया।

विलास जादव ने श्रीमती इला मेहता को, जो की पी सी एल ए की संस्थापिका और चेरपर्सन हैं का परिचय देते हुए उन्हें मंच पर आमंत्रित किया। इला जी ने कहा की शांति और अहिंसा की आज के समय में बहुत आवयश्यकता है। एक सुरक्षित समाज बनाने के लिए हमको एकता और अहिंसा का ही सहारा चाहिए। आपने फरवरी में होने वाले कार्य्रक्रम की घोषणा की जिसका विषय होगा “इंटरफेथ ‘।

सेरिटोस कॉलेज की मेलोडी एगुइलेरा ने बहुत सूंदर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद संस्था ‘साहस’ ने लडकियों की शिक्षा पर जोर दिया। ‘साहस’ ने आर आर बी डांस कम्पनी के सहयोग से एक अर्थपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया।

इसके बाद कम्यूनिटी सदस्या श्रीमती सुरेखा मोदी ने श्री मोहम्मद याकूब जो कि भारतीय मुस्लिम समुदाय के उपाध्यक्ष है, का परिचय दे कर उनको मंच पर आमंत्रित किया। लव वी डोन्ट सी के निर्देशक सिल्वेस्टर अनी ,सेरिटोस कॉलेज फाउण्डेशन एलुमनाई डेवलपमेंट रिलेशन ऑफिसर श्री जेसन बारक्यूरो,सेरिटोस कॉलेज फाउण्डेशन सीनियर डेवलपमेंट ऑफिसर मारथा पेलायो ,सेरिटोस कॉलेज फाउण्डेशन के चेयर नज़ीह येहय आप सभी ने एक स्वर से कहा कि हमको शान्ति, प्रेम,सद्भावना का वातावरण बनाना है।

इसके बाद श्री अशोक मदान ,श्री हसमुख मोदी और डॉ गुनवन्त मेहता जी ने वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें कितना खर्च हुआ और कितना और चाहिए इस सब का विस्तार से उल्लेख किया।

कार्यक्रम के अंत में श्री केवल कांडा जी ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम दर्शकों ,स्वयंसेविकों,सेरिटोस कोलॉज फाउन्डेशन ,फोटोग्राफर तथा टीम के सदस्यों के बिना सम्भव नहीं था। आपने आगे कहा कि कार्यक्रम के चेयर श्री विजय पाटिल जी और इला मेहता जी का विशेष धन्यवाद। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद बहुत ही स्वादिष्ट भोजन परोसा गया।

अविनाश श्रीवास्तव के सौजन्य से

रचना श्रीवास्तव अमरीका में रहती हैं और वहाँ रह रहे भारतीय लोगोॆं की गतिविधियों पर नियमित रूप से लिखती हैं। )

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार