Friday, April 19, 2024
spot_img

Monthly Archives: November, 2016

प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे

भारत के प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे। न्यूज़ीलैंडप्रधानमंत्री जॉन की ने पुष्टि करते हुए बताया,"मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मैं आश्वस्त हूँ कि सभी न्यूज़ीलैंडर जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय भी सम्मिलित है, प्रधानमंत्री मोदी के न्यूज़ीलैंड आने पर उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।"

एक बेहतर दुनिया के लिए लोकमंथन

समाज जीवन के विविध क्षेत्रों में कार्यरत युवा एक होकर, एक मंच पर आकर अगर राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ देश के संकटों का हल खोजें तो इससे अच्छी क्या बात हो सकती है। भोपाल में 12 से 14 नवंबर को तीन दिन के लोकमंथन नामक आयोजन की टैगलाइन ही है

हैदराबाद में साहित्य मंथन का संस्कृति सेतु सम्मान

साहित्य मंथन' द्वारा 18 अक्टूबर, 2016 को आंध्र प्रदेश हिंदी अकादमी, हैदराबाद में आयोजित सम्मान समारोह में रूसी-भारतीय मैत्री संघ ‘दिशा’ (मॉस्को) के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर सिंह को श्रीमती लाड़ो देवी की पावन स्मृति में प्रवर्तित ‘साहित्य मंथन संस्कृति-सेतु सम्मान : 2016’ प्रदान किया गया। इस अवसर पर बाएँ से : डॉ. अनिल कुमार सिंह, प्रो.एम. वेंकटेश्वर, प्रो. एन. गोपि, प्रो. ऋषभदेव शर्मा, डॉ. पूर्णिमा शर्मा, डॉ. आर. जयचंद्रन, डॉ. गुर्रमकोंडा नीरजा एवं डॉ. बाबू जोसेफ।

डाक टिकटों का शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने में अहम योगदान- डाक निदेशक केके यादव

झुञ्झनु। डाक टिकटों के माध्यम से जहाँ अपनी सभ्यता और संस्कृति के गुजरे वक्त को आईने में देखा जा सकता है, वहीं इस नन्हे राजदूत का हाथ पकड़कर नित नई-नई बातें भी सीखने को मिलती हैं। व्यक्तित्व परिमार्जन के साथ-साथ डाक टिकटों का शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने में अहम योगदान है।

चीन के विश्वविद्यालयों में बही ज्ञान की गंगा प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2016 का हुआ आयोजन

हिंदी विभाग, मणिबेन नानावटी महिला महाविद्यालय, मुंबईद्वाराएशियाई भाषा और साहित्य विभाग, क्वांग्तोंग वैदेशिक अध्ययन विश्वविद्यालय, क्वांगचौ एवं शिंजन विश्वविद्यालय, शिंजन चीन में दि. 24 से 26 अक्टूबर तक मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान के प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 2016का आयोजन हुआ।

मुंबई से राजस्थान – गुजरात रुट की रेल समस्याओं का समाधान होगा – रेल मंत्री

मुंबई। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने विश्वास दिलाया है कि मुम्बई से गुजरात के रास्ते राजस्थान जानेवाले रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेल सेवाओं का विकास किया जायेगा। रेल मंत्री ने यह आश्वासन देते हुए राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ के प्रतिनिधियों से कहा कि इस रूट की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में तेज प्रयास शीघ्र शुरू होंगे।

यमुना की प्रदूषण मुक्ति पर राजनीति न हो

लंबे समय से दिल्ली न केवल वायु प्रदूषण से बल्कि राजनीतिक प्रदूषण से भी दूषित है। आम जनजीवन की जिंदगी की परवाह किसी को नहीं है। वायु प्रदूषण, यमुना का लगातार दूषित होना, जानलेवा बीमारियों का हावी होना, दीपावली पर आतिशबाजी का धुआं होना, पड़ोसी राज्य हरियाणा और पंजाब द्वारा पराली जलाने, सड़कों की दुर्दशा- ऐसी समस्याएं हैं जो दिल्ली के जनजीवन को धुंधला रही है, पीड़ित कर रही है।

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का सराहनीय निर्णय

हमें स्वाधीनता जरूर 15 अगस्त, 1947 को मिल गई थी, लेकिन हम औपनिवेशिक गुलामी की बेडिय़ाँ नहीं तोड़ पाए थे। अब तक हमें औपनिवेशिकता जकड़े हुए थी। पहली बार हम औपनिवेशिकता से मुक्ति की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

बेटियों के सपनों को पूरा करने का सशक्त माध्यम है सुकन्या समृद्धि योजना – डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव

आज बेटियाँ समाज में नित नये मुकाम हासिल कर रही हैं। बेटियों की समृद्धि और खुशहाली में ही समाज का भविष्य टिका हुआ है। इसीलिए बेटियों की उच्च शिक्षा, कैरियर और उनके विवाह में सुविधा के लिए 10 वर्ष तक की बेटियों हेतु डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना आरंभ की गयी है।

इस महिला ुपिलस कर्मी का दिल धड़कता है गरीबों के लिए

छत्तीसगढ़ पुलिस की महिला कॉन्सटेबल स्मिता टांडी इन दिनों फेसबुक पर छाई हुई हैं। स्मिता जरुरतमंद लोगों तक पहुंचती हैं और फेसबुक के जरिए उनकी मदद करती हैं। फेसबुक पर उनकी पापुलैरिटी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है।
- Advertisment -
Google search engine

Most Read