1

न्यूज़ीलैंड में उत्साह के साथ मना 76 वाँ स्वतंत्रता दिवस

(न्यूज़ीलैंड ) 21 अगस्त को ऑकलैंड के महात्मा गांधी सेंटर में स्वतंत्रता 76वां दिवस आयोजित किया गया। यह आयोजन भारत के उच्चायोग व भारतीय संस्थाओं ने किया था। इस अवसर पर न्यूज़ीलैंड के अनेक मंत्री, सांसद, ऑकलैंड के मेयर, भारत के उच्चायोग के अधिकारी, भारत के मानद कौंसल व गणमान्य सम्मिलित हुए।

सबसे पहले ध्वजारोहण व राष्ट्रगान हुआ और उसके बाद ऑकलैंड इंडियन एसोसिएशन के प्रधान, भारत के मानद कौंसल, कार्यकारी उच्चायुक्त एवं ऑकलैंड के मेयर ने जनसमूह को संबोधित किया। इसके पश्चात अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। न्यूज़ीलैंड के अनेक मंत्रियों ने भी जनसमूह को संबोधित किया।

भारत से आए, ‘खाना खजाना’ के प्रख्यात ‘मास्टर शेफ़’ संजीव कपूर भी इस समारोह में विशेष आकर्षण थे।

भारतीय सांस्कृतिक संबद्ध परिषद ने भारत की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ और 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष तौर पर भांगड़ा समूह को न्यूज़ीलैंड भेजा गया है। सनद रहे कि इस वर्ष 15 अगस्त को भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ और 76वां स्वतन्त्रता दिवस था। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् ने अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्व के अनेक देशों में सांस्कृतिक आयोजनों के लिए कलाकार भेजे हैं। 1997 में भी भारत की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती के अवसर पर इसी प्रकार कलाकार भेजे गए थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात जल-पान की भी व्यवस्था की गई थी।

-रोहित कुमार ‘हैप्पी’
न्यूज़ीलैंड


रोहित कुमार ‘हैप्पी’
संपादक, भारत-दर्शन हिंदी पत्रिका
इंटरनेट पर विश्व का पहला हिंदी प्रकाशन – प्रति अंक 10 लाख से भी अधिक पठनीय पृष्ठ
न्यूज़ीलैंड।
Rohit Kumar ‘Happy’
Editor, Bharat-Darshan
2/156, Universal Drive
Henderson, Waitakere – 0610
Auckland (New Zealand)
Ph: (0064) 9 837 7052
Mobile: 021 171 3934
http://www.bharatdarshan.co.nz