Thursday, March 28, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिहिन्दी-कन्नड़ अनुवाद पुरस्कार-2016 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

हिन्दी-कन्नड़ अनुवाद पुरस्कार-2016 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

कमला गोइन्का फाउण्डेशन के प्रबंध न्यासी श्री श्यामसुन्दर गोइन्का ने बताया कि इस पुरस्कार के अंतर्गत हिन्दी साहित्य के कन्नड़ में अनुवाद या कन्नड़ साहित्य के हिन्दी में अनुवाद की गयी सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक कृति (गद्य या पद्य दोनों में से किसी भी विधा में) के लिए इक्कीस हजार राशि का “पिताश्री गोपीराम गोइन्का हिन्दी-कन्नड़ अनुवाद पुरस्कार” हर दो वर्ष में एक बार दिया जाता है। यह पुरस्कार कन्नड़-हिन्दी साहित्य की पारस्परिक समृद्धि के लिए दिया जाता है।

इस पुरस्कार के लिए 2005-2015 के बीच की अवधि में प्रकाशित अनुवाद की पुस्तक की चार-चार प्रतियां (अनुवादित कृति की चार प्रति तथा मूलकृति जिसका अनुवाद किया है उसकी चार प्रति) प्रस्ताव-पत्र एवं पासपोर्ट आकार की दो फोटो बैंगलोर कार्यालय में 15 जनवरी 2016 तक भेजने का आग्रह किया है।

श्री गोइन्का कहा कि नवोदित साहित्यकारों के लिए (जिनकी उम्र 35 वर्ष से अधिक न हो) हिन्दी या कन्नड़ में लिखी गयी पुस्तक प्रकाशन के लिए पंद्रह हजार रुपये तक के सहयोग पुरस्कार के लिए वरिष्ठ युवा साहित्यकार को “हिरण्मय युवा साहित्यकार पुरस्कार” दिया जाएगा। युवा साहित्यकार जिनकी उम्र 35 वर्ष तक है तथा जिनकी कोई पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है या सिर्फ एक पुस्तक प्रकाशित हुई है, “हिरण्मय युवा साहित्यकार पुरस्कार” में भाग ले सकते हैं। उन्हें अपनी अप्रकाशित पुस्तक की चार पांडुलिपि, आयु प्रमाण-पत्र व फोटो, प्रस्ताव-पत्र के साथ भेजनी होगी।

प्रविष्टि-पत्र नियमावली एवं अधिक जानकारी के लिए बैंगलुरु कार्यालय में सचिव कमलेश यादव से ( पता – नंबर 6, केएचबी इंडस्ट्रियल एरिया, दूसरा क्रास, यलहंका न्यू टाउन, बैंगलूरु-560064. दूरभाष – 080-32005502, 28567755, 28567756 इ-डाक – [email protected] or visit us at: www.kgfmumbai.com. या साधारण पत्र द्वारा) संपर्क किया जा सकता है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार