Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeदुनिया भर की‘आवा’ ने लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में जरूरतमंद लोगों के लिए खाद्य...

‘आवा’ ने लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में जरूरतमंद लोगों के लिए खाद्य पदार्थों के 3,700 पैकेट दिए

नई दिल्ली। सेना पत्नी कल्याण संघ (आवा) ने ‘कोविड-19’ महामारी की वजह से लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण के लिए दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सरकार को आज 2,500 खाद्य पदार्थ पैकेट सौंपे। तकरीबन 1,200 खाद्य पदार्थ पैकेट कल सौंपे गए थे। खाद्य पदार्थों या भोजन के पैकेटों का मुफ्त में वितरण पांच दिनों तक जारी रहेगा।

भोजन के ये पैकेट सेना के ‘आवा लंच प्रोजेक्‍ट’ के तहत तैयार किए गए थे। ये पैकेट विभिन्‍न अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों और अन्य रैंकों के पदाधिकारियों के परिवारों द्वारा दिल्ली की विभिन्न कॉलोनियों में अपने-अपने घरों में तैयार किए गए थे।

देश के सबसे बड़े स्वैच्छिक संगठनों में से एक ‘आवा’ का उद्देश्य सैन्‍य कर्मियों की पत्नियों एवं उनके बच्‍चों का समग्र विकास व कल्याण करना और युद्ध विधवाओं तथा दिव्‍यांग बच्चों का पुनर्वास करना है। इसके अलावा, ‘आवा’ गरीबों के जीवन स्तर में सुधार के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाए जा रहे कई अभियानों में भी सक्रिय भागीदारी करता है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार