Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeअध्यात्म गंगाआचार्य डॉ लोकेश को यूएनओ के ऐतिहासिक चर्च में ‘विश्व शांति...

आचार्य डॉ लोकेश को यूएनओ के ऐतिहासिक चर्च में ‘विश्व शांति पद्म’ सम्मान

नई दिल्ली।
अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक व प्रख्यात जैन आचार्य डॉ लोकेशजी संयुक्त राष्ट्रसंघ की ऐतिहासिक चर्च में 5वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय अन्तर्धार्मिक सम्मेलन में ‘विश्व शान्ति पद्म अवार्ड’ से नवाजे गये। उन्हें यह सम्मान वैश्विक सांस्कृतिक व मानवीय मूल्यों के उत्थान तथा विश्व शांति व सद्भावना के संवर्धन व संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

आचार्य डॉ लोकेशजी को यह अवार्ड प्रशस्ति पत्र के साथ भारतीय कान्सयूलेट में सामुदायिक संबंधों के प्रमुख देवादसन नैयर, विश्व धर्म संसद की चेयरमैन अधरे कित्गवा व गुरू दिलीप जी के हाथों दिया गया।

इस अवसर पर शांतिदूत आचार्य डॉ लोकेशजी ने कहा कि विश्व शांति व सद्भावना के लिए आवश्यक है सभी धर्म, वर्ग और सम्प्रदाय के लिए एक साथ सौहार्द भाव से काम करे। समाज के विकास में धार्मिक आड़े नहीं आना चाहिए, इसके लिए जरुरी है कि धर्मगुरु अपने अनुयायियों को बताये कि धर्म ने सदैव सद्भाव से एकसाथ रहना सिखाया है, सभी धर्म विकास का रास्ता प्रशस्त करते है, सभी धर्म और सम्प्रदाय मानवता की शिक्षा देते है, धर्म विकास का विरोधी नहीं, विकास जब अध्यात्म की नींव आधारित होता है तो वरदान बन जाता है, धर्म के क्षेत्र में हिंसा, घृणा और नफरत का कोई स्थान नहीं हो सकता, संवाद के द्वारा, वार्ता के द्वारा हर समस्या को बैठ कर सुलझाया जा सकता है, उसके लिए सबसे पहले जरूरी है, हम अपने अस्तित्व की तरह दूसरों के अस्तित्व का, विचारों का सम्मान करना सीखें। मतभेद हो सकते है किन्तु उसे मनभेद में न बदले। विकास व शांति का गहरा सम्बन्ध है।
आचार्य लोकेशजी ने कहा कि भारतीय संस्कृति बहुलतावादी संस्कृति है। अनेकता में एकता उसकी मौलिक विशेषता है। सर्वधर्म संवाद इसका मूल मंत्र है। धर्मगुरु व समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख जब एक मंच से धार्मिक सद्भावना का संदेश देंगे तो निश्चित रूप से इसका प्रभाव होगा।

प्रशस्ति पत्र का वाचन करते हुए गुरू दिलीपजी ने कहा कि आचार्य लोकेश ने विश्व शांति, सद्भावना स्थापना एवं अंतर धार्मिक संवाद के क्षेत्र में मिसाल कायम की है। विश्व जनमानस के लिए वो एक आशा की किरण है जो विश्व के आतंकवाद, हिंसा और मनभेदों को खत्म करने के लिए सदैव प्रयासरत रहते है।

संपर्क
आचार्य लोकेश आश्रम
63/1, ओल्ड राजेन्द्र नगर
करोल बाग मेट्रो स्टेशन
नई दिल्ली-110055
फोनः 011-25732317, मो. 9313833222

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार