Thursday, March 28, 2024
spot_img
Homeपत्रिकाकला-संस्कृतिअभिनेता रवि किशन व दिनेश यादव निरहुआ, पत्रकार विमल मिश्रा व जकुमार...

अभिनेता रवि किशन व दिनेश यादव निरहुआ, पत्रकार विमल मिश्रा व जकुमार सिंह सम्मानित होंगे

उत्तरप्रदेश दिवस समारोह में अभिनेता रवि किशन के सामाजिक कार्यों और भोजपुरी फिल्मों के गायक -अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ की कला को सम्मानित किया जायेगा।रवि को उत्तरप्रदेश गौरव सम्मान व निरहुआ को नाजिर हुसैन स्मृति उत्तर कलाश्री सम्मान ,डॉ . राममनोहर त्रिपाठी स्मृति सम्मान से पत्रकार विमल मिश्र समेत अनेक सम्मान दिये जाने की आज घोषणा हुई।यह सम्मान 24 जनवरी ,गुरुवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,राज्यपाल राम नाईक व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के हाथों दिये जायेंगे।यह जानकारी महाराष्ट्र के राज्यमंत्री व अभियान संस्था के संस्थापक अमरजीत मिश्र ने दी।स्वागताध्यक्ष विधायक आशीष शेलार होंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत उत्तरप्रदेश व महाराष्ट्र सरकार के बीच हुए अनुबंध के आधार पर सांस्कृतिक आदान प्रदान के लिए इस तरह के आयोजन हो रहे हैं।इससे पहले उत्तरप्रदेश में मराठी गीतों के कार्यक्रम हो चुके हैं।श्री मिश्र ने बताया कि हिंदी मराठी भाषा में पारंगत रहे डॉ त्रिपाठी के नाम पर अभियान एक सम्मान प्रदान करता है।हिंदी भाषियों और हिंदी साहित्य -पत्रकारिता में सर्वाधिक लोकप्रिय रहे स्वर्गीय डॉ त्रिपाठी की तरह ही विमल मिश्र की लेखनी भी भाषा और संस्कृति के रक्षण के समर्थन मे चलती रह्ती है।

अभियान के संस्थापक अध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने बताया कि गुरुवार 24 जनवरी,शाम 5 बजे उत्तरप्रदेश स्थापना दिन के अवसर पर सांताक्रुज के लायंस क्लब ग्राउंड पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में श्री मिश्र समेत कई चुनिंदा हस्तियों का सम्मान होगा।

अभियान के पदाधिकारी रह चुके कर्मठ युवा कार्यकर्ता स्व राजेश मिश्र की स्मृति में दिया जानेवाला युवा पत्रकार सम्मान इस वर्ष राजकुमार सिंह को दिया जायेगा।लेखिका शशिकला राय को धर्मवीर भारती स्मृति उत्तर साहित्यश्री , यूपी मे कई विद्यालयों की स्थापना करनेवाले डॉ एल आर यादव को प्राचार्य इन्द्र्बहादुर सिंह स्मृति उत्तर शिक्षाश्री,मथुरा के राजेन्द्र चतुर्वेदी को बाँकेराम तिवारी स्मृति उत्तर समाजश्री व ऑस्कर टीवी के मालिक आनंद सिंह को बाबू नाहर सिंह स्मृति उत्तर उद्योगश्री सम्मान भी प्रदान किया जायेगा।इस अवसर पर भोजपुरी की लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी के गीतों की जबर्दस्त प्रस्तुति होगी।

गौरतलब हैं कि मुंबई में 31 वर्षों से सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था ‘अभियान’ द्वारा ‘उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस’ मनाया जाता है, जिसकी राष्ट्र स्तरीय चर्चा सर्वत्र है ।इस सालाना जलसे में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पुरुष, नवयुवक और महिलाओं में उत्सुकता देखी जा रही है | उल्लेखनीय है कि नई पीढी के लोग अपनी लोक कला, लोक संस्कृति और लोकगीतों के प्रति जागरूक हों, इसी मंशा से यह समारोह आयोजित किया जाता है |

देश की कई सामाजिक शैक्षणिक संस्थाओं ने अभियान के कार्यक्रम को अपना समर्थन दिया है | मुंबई के विभिन्न इलाकों के अलावा कल्याण, ठाणे, नई मुंबई आदि जगहों से भी लोगों का समूह इस कार्यक्रम में शामिल होता है | सांताक्रुज (पश्चिम) के मिलन सबवे स्थित लायंस क्लब मैदान में होनेवाले लोक महोत्सव में लोकगायकी के राजकुमार सुरेश शुक्ल, मशहूर गायक इंद्रजीत यादव व राधा मौर्य अपनी गायिकी की छंटा बिखेरेंगे।भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अंजना सिंह समेत कई कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। उत्तरप्रदेश व महाराष्ट्र के कई मंत्री और राजनेता के साथ भोजपुरी और हिंदी फिल्मो की मशहूर हस्तियां समारोह में उपस्थित रहेंगी।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार