Wednesday, April 17, 2024
spot_img
Homeहिन्दी जगतअखिल भारतीय हिन्दी निबंध प्रतियोगिता : प्रथम पुरस्कार रु 50 ,000 /-

अखिल भारतीय हिन्दी निबंध प्रतियोगिता : प्रथम पुरस्कार रु 50 ,000 /-

महात्मा गाँधी द्वारा स्थापित हिन्दुस्तानी प्रचार सभा , मुंबई ने अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में अखिल भारतीय हिंदी निबंध प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा की है जिसमें रु 50 ,000 / नकद पुरस्कार रखा गया है। यह जानकारी देते हुए सभा के ट्रस्टी तथा मानद सचिव फ़िरोज़ पैच ने बताया कि ‘ इस प्रतियोगिता में देश भर के कॉलेजों, यूनिवर्सिटियों , उच्च तकनीकी तथा प्रबंधन संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। ‘ प्रतियोगिता का विषय है ” राष्ट्रीय एकता की ऐतिहासिक एवं वर्तमान स्थिति और उसको मजबूत करने के उपाय “.

इस प्रतियोगिता में रु. 40 ,000 /- तथा रु 30 ,000 /- के क्रमशः द्वितीय और तृतीय पुरस्कार होंगें। इनके अतिरिक्त रु 7 ,500 /- प्रति के चार प्रोत्साहन पुरस्कार तथा रु 2 ,000 /- प्रति के 18 सांत्वाना पुरस्कार दिये जाएंगे। प्रतियोगिता के संयोजक साहित्यकार संजीव निगम के अनुसार ‘,सांत्वना पुरस्कारों में दो -दो पुरस्कार दक्षिण भारत तथा पूर्वोत्तर भारत के प्रतियोगियों के लिए आरक्षित हैं। प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 10 सितम्बर 2017 है। ‘

निबंध लिखने की शब्द सीमा 5,000 से 7,500 है। इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें प्रथम 25 स्थान पर रहने वाले प्रतियोगियों को मुंबई बुलाया जाएगा और एक निर्णायक मंडल द्वारा उनका साक्षात्कार लिया जाएगा। उसके बाद ही पुरस्कार विजेताओं का फैसला किया जाएगा।

प्रतियोगिता सम्बन्धी जानकारी हिन्दुस्तानी प्रचार सभा की वेब साईट पर भी उपलब्ध है। www.hpsmumbai.org
[email protected] पर आप निबंध प्रतियोगिता सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं |

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार