1

अपनी शादी में दादी को ही न्यौता नहीं दिया अनुष्का ने

बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के एक भव्य होटल में शादी कर ली। शादी समारोह को गु्प्त बनाए रखने के लिए इसे ज्यादातर लोगों से छुपा कर रखा गया और मीडिया में भी इसकी आधिकारिक जानकारी उस वक्त आई जब शादी हो चुकी थी। अनुष्का और विराट की शादी में मेहमानों की लिस्ट बहुत छोटी थी। मुठ्ठी भर लोगों को ही विवाह में बुलाया गया था। ऐसे तमाम लोग थे जो इस मशहूर जोड़ी के शादी के साक्षी बनना चाहते थे। इन्हीं कुछ लोगों में से थीं अनुष्का शर्मा की दादी मां।

शादी से ठीक पहले तक अनुष्का की दादी को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उनके अपने बेटे से लगभग रोज बातचीत हो रही थी लेकिन बावजूद इसके न तो उन्हें इस बारे में कोई खबर की गई और ना ही उन्हें शादी में आमंत्रित किया गया। देहरादून के नेशविला रोल पर शीला भवन नाम से अनुष्का शर्मा का पुश्तैनी घर है जहां उनकी दादी मां और चाचा-चाची रहते हैं। अनुष्का की दादी के मुताबिक उन्हें शादी या सगाई से जुड़ी कोई भी खबर नहीं दी गई। उन्होंने कहा- मुझे तो जो कुछ पता चल रहा है वो सब अखबारों में ही आ रहा है।

शादी के बाद अनुष्का की दादी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं बोलीं लेकिन कहा यह जा रहा है कि उनके मन में इस बात की कसक है कि उनकी लाडली पोती ने उन्हें शादी का न्यौता तक नहीं भेजा। इंटरनेट पर मौजूद एक वीडियो में हालांकि अनुष्का की दादी यह बोलती जरूर नजर आ रही हैं कि उनकी पोती जहां भी रहे खुश रहे।

साभार- इंडियन एक्सप्रेस से