Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeसोशल मीडिया सेआरोग्य सेतु एप ने दिखाया चमत्कार

आरोग्य सेतु एप ने दिखाया चमत्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार आरोग्य सेतु ऐप (Aarogya Setu App) डाउनलोड करने की अपील कर रहे हैं। अब लखनऊ से प्रमाण मिला है कि यह एक ऐप किस तरह से हजारों लोगों की जान बचा सकता है। लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के कोरोना संक्रमित घोषित होने के बाद उसकी जानकारी Aarogya Setu App से लिंक होते ही मरीज के घर के 1 किमी दायरे रहने वाले लोगों के मोबाइल फोन पर उनके आसपास कोरोना पॉजिटिव मरीज होने के नोटिफिकेशन आने लगे। अलर्ट मिलता ही लोग सावधान हो गए और खुद के लिए बरती जाने वाली सावधानियों को और पुख्ता कर लिया।

इसके बाद लोग आरोग्कीय सेतु एप की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि यह ऐप नहीं होता तो शायद महिला से हुआ संक्रमण बाकी लोगों तक भी पहुंच जाता।

पीजीआई क्षेत्र के सेनानी विहार निवासी महिला देहरादून से लौटी थी। उसे सर्दी जुकाम और बुखार की शिकायत थी। कोरोना वायरस की आशंका होने पर 3 दिन पहले निजी लैब से जांच करवाई गई थी। इसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। लैब ने मरीज की रिपोर्ट केंद्र सरकार, समेत विभिन्न सरकारी संस्थानों को भेज दी। ऐसे में मरीज का ब्योरा Aarogya Setu App से लिंक हुआ। लिहाजा, उसके घर के आस-पास रहने वाले लोगों के मोबाइल पर नोटिफिकेशन आने लगे। जिसके बाद लोगों ने सीएमओ कंट्रोल रूम फोन किया। जिसके बाद क्षेत्र में हेल्थ टीम भी पहुंची।

पीएम मोदी की अपील के बाद अब तक 7.50 करोड़ से अधिक लोग पर यह ऐप डाउनलोड कर चुके हैं। आरोग्य सेतु ऐप को गूगल प्लेस स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे यूज करने के लिए सबसे पहले फोन नंबर रजिस्टर करना होगा। लोगों को सलाह दी जा रही है कि आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार