-
मंदिर क्यों जाना, शरीर को ही बना डाला रामनामी
क्या आपको बाबरी मस्जिद विध्वंस के बारे में पता है, छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी मनाई जाती है। वहां राम मंदिर बनाने के लिए सालों से आंदोलन चल रहा है। इस सवाल के जवाब में शरीर पर राम नाम गोदे हुए रामनामी समुदाय के सदस्य कहते हैं कि हमें भक्ति के लिए राम मंदिर जाने की क्या जरूरत?