Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeअजब गज़बभिखारी ने लोगों को लाखों का ऋण दिया लोग हजम कर गे!

भिखारी ने लोगों को लाखों का ऋण दिया लोग हजम कर गे!

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक भिखारी ने एक अजीबोगरीब परेशानी के चलते पुलिस से संपर्क साधा है। भिखारी ने लोगों को लाखों रूपए का कर्जा दिया और अब ये कर्जदार उसका कर्जा नहीं चुका रहे हैं। मुलताई के इस लखपति भिखारी शेख सफी ने मुलताई थाना प्रभारी को सौंपे आवेदन में बताया है कि उसने 7 साल पहले आशिक कल्लू को तीन हजार रूपए, राजीव को तीन हजार 500 रूपए, वेदी बाई को 13 हजार 200 रूपए एवं सम्मो बाई को सात हजार 600 रूपए उधार दिए थे।

इन लोगों ने व्यापार करने के लिए उससे रूपए उधार मांगे और लौटाने का वादा भी किया, लेकिन अब वह रूपए मांग रहा है तो ये लोग टालमटोल कर रहे हैं। शेख सफी ने बताया कि कुछ क र्जदार रूपए लौटाने से इंकार कर उसे डांट-डपट कर भगा देते हैं। शेख सफी ने बताया है कि उसने ट्रेनों में घूम-घूमकर भीख मांगने के बाद ये राशि जमा की थी। उसने पांच साल पहले धरमचंद नाम के एक व्यापारी को 43 हजार 500 रूपए उधार दिए। अब जब उसने धरमचंद से पैसे वापस मांगे तो उसने उसे धमकी दे दी। इसके अलावा एक अन्य महिला गुलशन भी शेख सफी से उधार लिए 23 हजार 500 रूपए वापस करने से इंकार कर रही है।

शेख सफी ने अपने आवेदन में कहा है कि इन सभी लोगों ने उसे विश्वास में लेकर उससे पैसे लिए और अब वापस करने से इंकार कर रहे हैं। एक साल पहले उसने अमरावती (महाराष्ट्र) की रहने वाली महिला रूमाना परवीन से निकाह किया। उसने रूमाना को इस बारे में बताया तो उसने इन सभी लोगों के पास जाकर उधार लिए पैसे वापस करने को कहा, लेकिन सबकी टालमटोली से परेशान होकर अब दोनों पति-पत्नी थाने की शरण में पहुंचे हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार