1

अमेजान के एलेक्सा से सावधान, आपकी हर बात सुनकर रिकॉर्ड भी करता है

अगर आप भी एलेक्सा का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए। आपकी हर आवाज को अमेजन के कर्मचारी सुन रहे हैं, यहां तक कि बेहद गुप्त पलों की बातों को भी। रिटेल सेक्टर के कर्मचारी लोगों के घरों में होने वाली बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनते हैं। हर शिफ्ट में 1,000 से अधिक क्लिप ट्रांसफर की जाती हैं और उन्हें सॉफ्टवेयर में वापस फीड किया जाता है। दरअसल, इंसानी बात-चीत को समझकर अपने वॉइस असिस्टेंट में सुधार करने के लिए अमेजन यह काम कर रहा है।

अमेजन का कहना है कि यह इंसानी बात-चीत की आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस की समझ के अंतर को खत्म करने के लिए किया जा रहा है। दुनियाभर में काम करने वाले अमेजन के कर्मचारी जिन करीब 1000 ऑडियो क्लिप्स को सुनते हैं, उनके बारे में यूजर्स को पता नहीं होता है कि उनकी आवाज को अमेजन सुन रहा है। इन फैसिलिटीज में काम करने वाले कर्मचारियों के अनुसार कई बार वे शर्मसार करने वाली और कभी-कभी विचलित करने वाली रिकॉर्डिंग उठाते हैं, जिसे यौन उत्पीड़न माना जाता था।

सबसे अधिक भयावह ऑडियो कॉन्टेंट, जो कर्मचारियों ने सुना था उसमें मदद के लिए एक बच्चे को चिल्लाते हुए सुना गया था। इसके अलावा दो अन्य उदाहरणों में यौन उत्पीड़न की आवाज सुनाई गई थी। इस खुलासे से एक बार फिर से घर में एआई के स्मार्ट असिस्टेंट के भविष्य पर नैतिक सवाल उठ रहे हैं कि अमेजन जैसी टेक कंपनियां व्यक्तिगत जानकारी कैसे जुटा रही हैं और वे इसके साथ क्या कर रही हैं।

बताते चलें कि अमेजन ने पुष्टि की कि ‘एलेक्सा वॉयस रिकॉर्डिंग’ के एक बहुत छोटे नमूने का कर्मचारियों के द्वारा विश्लेषण किया गया है। अमेजन के कर्मचारियों ने कहा कि उनका अधिकांश काम इस दुनिया से संबंधित ही होता है, लेकिन कई बार शर्मनाक क्लिप भी उनके पास आती है, जिसमें कोई महिला शॉवर चालू कर गाना गाती सुनाई देती है।