1

भगवान महावीर पर डॉ.चन्द्रकुमार जैन की प्रेरक वार्ता का प्रसारण दो अप्रैल को

———————————————–
राजनांदगांव। प्रखर वक्ता, साहित्यकार और शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के राष्ट्रपति सम्मानित प्राध्यापक डॉ.चन्द्रकुमार जैन की वार्ता का प्रसारण दो अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगा। 'अहिंसा और अनेकांत के प्रखर दृष्टा – भगवान महावीर' विषय पर एकाग्र इस वार्ता में डॉ.जैन ने विश्व शान्ति के परिप्रेक्ष्य में महावीर स्वामी के दर्शन की प्रासंगिकता और आवश्यकता पर रोचक शैली में प्रकाश डाला है। वार्ता, प्रसार भारती के विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत आकाशवाणी रायपुर पर सुनी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि डॉ.जैन ने प्रसार भारती की सॉफ्टवेयर स्कीम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के अंगराग पर केंद्रित धारावाहिक प्रसारण सहित आकाशवाणी में अब तक अपनी प्रस्तुति का शतक भी पूर्ण कर संस्कारधानी को गौरवान्वित किया है। 
—————————————
—————————————

.