1

श्री भागवत परिवार के ‘अतुल्य भारत’ ग्रंथ का लोकार्पण 8 जनवरी को

मुंबई। श्री भागवत परिवार द्वारा प्रकाशित ‘अतुल्य भारत’ ग्रंथ का भव्य लोकार्पण समारोह प्रभा देवी स्थित टेक्सटाईल कमेटी सभागृह में 8 जनवरी, रविवार को साँ 6 बजे होगा। समारोह के मुख्य अतिथि एअर इंडिया के अध्यक्ष एवँ प्रबंध निदेशक श्री अश्विन लोहानी होंगे। विशिष्ट अतिथि हिंदी मासिक नवनीत के संपादक श्री विश्वनाथ सचदेव, उद्योगपति एवँ समाज सेवी श्री सुरेश चतुर्वेदी, व एलेक्सी ग्रुप भोपाल के श्री सुशील केड़िया होंगे।

अतुल्य भारत ग्रंथ का प्रकाशन हिंदी व अंग्रेजी में किया गया है। इसमें भारतीय जीवन मूल्यों, परंपराओं, वैदिक विज्ञान व भारतीय जीवन दर्शन से लेकर भारत की समृध्द परंपराओं पर इन विषयों के विशेषज्ञों के 52 लेखों का संग्रह है। इस ग्रंथ को दुनिया भर में फैले भारतीयों के साथ ही प्रमुख लायब्रेरियों, दूतावासों आदि में उपलब्ध कराया जाएगा।

ग्रंथ का संपादन डॉ. विनोद टिबड़ेवाल के मार्गदर्शन मेंसर्वश्री महावीर प्रसाद अग्रवाल (नेवटिया), डॉ. बनमाली चतुर्वेदी, चनद्रकांत जोशी, चन्द्रशेखर अग्रवाल, दिनेश चंद्र बेसवारी ने किया है।

मुंबई का श्री भागवत परिवार विगत कई वर्षों से मुंबई में सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से भारतीय मूल्यों, संस्कृति परंपराओ और जीवन मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस ग्रंथ के माध्यम से भारतीय जीवन मूल्यों को आज की नई पीढ़ी से परिचित कराने व विस्मृत परंपराओं के प्रति समाज को जागरुक करने का प्रयास किया गया है। श्री भागवत परिवार के न्यासी मंडल मे बोनांजा ग्रुप के श्री एसपी गोयल, सुरेंद्र विकल, सुशील राजगढ़िया, विश्वनाथ चौधरी, सुरेश खंडेलिया, श्रीमती गीता याज्ञिक व हरीश जालान आदि जुड़े हुए हैं।

संपर्क
वीरेंद्र याज्ञिक
9820219181