Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeखबरेंभारत माता की जय के खिलाफ इस्लामी संस्था ने जारी किया फतवा

भारत माता की जय के खिलाफ इस्लामी संस्था ने जारी किया फतवा

हैदराबाद में एक और इस्लामी संस्था ने ‘भारत माता की जय’ के खिलाफ फतवा जारी किया है। अल महाद अल आली अल इस्‍लामी ने सोमवार को जारी फतवे में कहा कि मुसलमानों को ‘भारत माता की जय’ कहने की इजाजत नहीं है। पहाड़ी शरीफ में संस्‍था के दारुल इफ्ता की ओर से फतवा जारी किया गया है। यह संस्था मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी द्वारा स्थापित की गई है। मुफ्ती शाहिद अली कासमी ने फतवे को जायजे ठहराते हुए कहा कि हालांकि ‘मातृभूमि’ जैसे शब्‍द देश के लिए बेपनाह मोहब्‍बत का इजहार कराते हैं, पर मुस्लिम किसी मुल्क को दे>

वी के तौर पर नहीं पूज सकते। हर मुसलमान देश से प्‍यार करता है और इसके लिए जान भी कुर्बान करने को तैयार है। लेकिन वह अल्‍लाह के अलावा किसी और की पूजा नहीं कर सकता। इससे पहले शुक्रवार को भी हैदराबाद में जामिया निजामिया की ओर से ऐसा ही फतवा आया था। इसमें कहा गया था कि ‘भारतभूमि’ को मां का दर्जा देना तर्कसंगत नहीं है, क्योंकि मनुष्य ही मनुष्य को जन्म दे सकता है। किसी इंसान की मां कोई इंसान ही हो सकती है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार