Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeपुस्तक चर्चाबिल क्लिंटन की पिटाई करती थी हिलेरी क्लिंटन

बिल क्लिंटन की पिटाई करती थी हिलेरी क्लिंटन

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति भले ही दुनिया के सबते ताकतवर राष्‍ट्र के प्रमुख माने जाते हों और उनके पास ढेरों शक्तियां हो लेकिन इसके बावजूद उनकी निजी जिंदगी कुछ अलग होती है। इस बात का खुलासा एक किताब में किया गया है जिसमें कहा गया है कि पर्वू राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन अपनी पत्‍नी के हाथों मार खाते थे।

हिलेरी अम‍ेरिका में होने वाल राष्‍ट्रपति चुनाव की उम्‍मीदवार हैं और इससे पहले उन पर यह गंभीर आरोप लगे हैं। यह दावा राजनीतिक रणनीतिकार रॉजर स्टोन की किताब ‘द क्लिंटन्स वॉर ऑन वीमेन’ में किया गया है। यह किताब 13 अक्टूबर को बाजार में आएगी। इस किताब का कुछ हिस्सा अंग्रेजी न्‍यूज वेबसाइट्स न्यूयॉर्क पोस्ट और डेली मेल में पब्लिश हुआ है।

क्या किया गया है दावा?

किताब में दावा किया गया है कि मार्च 1993 की घटना है। बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति थे। अचानक एक दिन हिलेरी को उनकी मां की बीमारी की खबर मिली जिसके बाद वो तुरंत उन्हें देखने लिटिल रॉक चली गईं। जब वो अपनी मां की देखरेख कर रहीं थीं तभी उन्‍हें जानकारी मिली कि गायिका बारबरा स्ट्रेसैंड व्हाइट हाउस में बिल से मिली थीं। यही नहीं बारबरा ने वहां रात भी गुजारी। खब मिलते ही हिलेरी व्‍हाइट हाऊस लौंटी और क्लिंटन की खबर ली। इसमें आगे लिखा है घटना के दूसरे दिन बिल का सामना किसी प्रोग्राम में एक जर्नलिस्ट से हो गया। बिल क्लिंटन के गर्दन और चेहरे पर खरोंच के गहरे निशान थे। उस जर्नलिस्ट से रहा नहीं गया तो चोट की वजह पूछ बैठा। इस पर बिल ने जवाब दिया, ‘शेव करते वक्त ब्लेड से कट लग गए हैं।’ इतना कहकर बिल वहां से कन्नी काट गए। लेकिन यह जवाब ‘दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति’ का नहीं था। बल्कि घर की चहारदीवारी के भीतर ‘पत्नी से पिटने वाले पति’ का था। यह बात बिल को तो पता थी ही, शायद वह पत्रकार भी जानता था।

किताब में किए गए कई दावे

यही नहीं किताब में और भी कई दावे किए गए हैं। मसलन जब बिल क्लिंटन अरकंसास प्रांत के गवर्नर थे। इसमें हिलेरी और बिल के इर्द-गिर्द उड़ती अफवाहों और साजिशों का भी ब्यौरा है। इसमें बताया गया है कि हिलेरी का अतीत बिल के मामले में घरेलू हिंसा से भरा है। गुस्सा आने पर हिलेरी बेहद हिंसक हो जाती थीं।अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए हिलेरी दावेदार हैं। चुनावी कैंपेन में वे सोशल मीडिया पर लगातार अमेरिका को घरेलू हिंसा व गन पॉलिसी से छुटकारा दिलाने का वादा कर रही हैं।

साभार- http://naidunia.jagran.com/से

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार