Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeचुनावी चौपालभाजपा ने गुजरात का सर्वांगीण विकास किया है- अमरजीत मिश्र

भाजपा ने गुजरात का सर्वांगीण विकास किया है- अमरजीत मिश्र

देश की बदहाली के लिए यदि कोई जिम्मेदार है तो वह है कॉंग्रेस। कॉंग्रेस की नीति और नियत में खोट था इसलिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदुस्तान की प्रतिमा खराब हुयी।काँग्रेस के नेता सत्ता का उपयोग देश सेवा के लिये नहीं, देश को अपनी जागीर समझ कर लूटते रहे।आज 70 साल की आजादी में 60 साल कॉंग्रेस ने देश पर शासन किया। जो वे सत्तर वर्षों में नहीं कर सके , वह सब 3 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार से चाहते हैं। कॉंग्रेस के इन बहुरूपियों से सावधान रहने की जरूरत है।यह बात सोमवार को सूरत के उधना विधानसभा की एक चुनावी सभा में मुंबई बीजेपी के प्रदेश महासचिव अमरजीत मिश्र ने व्यक्त किये।

उधना के बीजेपी प्रत्याशी विवेक पटेल के समर्थन में जुटे उत्तरभारतीयों की सभा में श्री मिश्र ने कॉंग्रेस की फूट डालो और राज करो की नीति से सावधान रहने की जरूरत बताई। उन्होंने सूरत से उत्तरभारत की ओर जानेवाली ट्रेनों की दुर्दशा के लिए भी कांग्रेस के लंबे शासन को जिम्मेदार बताया और कहा कि कॉंग्रेस ने रोजगार के लिए उत्तरप्रदेश बिहार से पलायन कर रहे नवयुवकों के लिए कुछ नहीं किया और बाद में दूसरे प्रदेशों से उनके वतन आनेजाने के लिए भी ट्रेनों की कोई सुविधा नहीं दी। भाजपा नेता श्री मिश्र ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री श्री मोदी की केंद्र में हुकूमत आई है तब से रेल प्रशासन उत्तर भारत के रेल यात्रियों की समस्या को कम करने में जुट गया है।आज तक कांग्रेस शासन के रेलमंत्री जितनी बार सूरत नही आये होंगे , उससे अधिक इन 3 वर्षों में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सूरत का दौरा कर रेल सुविधाओं को चुस्त दुरुस्त किया है।मंत्री को सेवक की तरह काम करने का मंत्र भाजपा की सरकार ने ही दिया है।

पिछले 20 दिनों में सूरत के भाजपाईयों और उत्तरभारतीय समाज में अपनी पैठ बना चुके श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा को मिल रहे जनसमर्थन से अब चुनाव में भाजपा को मिलने वाली जीत महज औपचारिकता ही रह गयी है।बनारस के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव से देश भर का उत्तरभारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले तक हम सिर्फ घोटालों की चर्चा सुनते थे।अब एक पारदर्शी सरकार हम देख रहे हैं। उन्होंने आव्हान किया कि गुजरात ने हमें रोजगार दिया है और देश का गौरव भी बढ़ाया है।और अब गुजरात में फिर से भाजपा के नेतृत्व में एक पारदर्शी सरकार बने इसके लिए अपना योगदान देना है।

उधना विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विवेकभाई पटेल ने उत्तरभारतीय समाज की कर्मठता की प्रशंसा की और हर समाज की सेवा करने का अपना संकल्प दोहराया। उन्होंने 2014 के चुनाव में वाराणसी,जौनपुर और मछली शहर लोकसभा क्षेत्र के अपने अनुभव भी लोगों से साझा किये।इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रहे जौनपुर बीजेपी के नेता ब्रिजेश सिंह ने भी लोगों को सम्बोधित किया। समारोह में उपस्थित लोगों से उधना के संयोजक नगरसेवक छोटूभाई पाटील , नगरसेविका मगनादेवी शुक्ला, पूर्व पार्षद शिक्षण समिति की उपाध्यक्ष शशिकला यादव यादव मुंबई के उत्तरभारतीय नेता रामचन्द्र उपाध्याय व राकेश सिंह आदि ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार