1

मध्य रेल महिला कल्याण संगठन ने महिला स्वास्थ्य के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

मुंबई।

श्रीमती मीनू लाहोटी, अध्यक्षा, मध्य रेल महिला कल्याण संगठन (CRWWO) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 8.2.2022 को निर्मल पार्क, मुंबई में आयोजित महिला स्वास्थ्य पर एक सेमिनार में मुख्य अतिथि थीं।

श्रीमती मीनू लाहोटी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई दी और कहा कि इस वर्ष की थीम “ब्रेक दा बायस जैंडर इक्वलिटी टुडे फोर सस्टेनेबल टुमोरो” है। उन्होंने आगे कहा कि सभी क्षेत्रों और पेशे में महिलाओं का योगदान दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। वहीं, महिलाओं को भी अपना ख्याल रखने की जरूरत है। मुख्यालय और मंडल स्तर पर और स्टाफ कॉलोनियों में महिलाओं के लिए चिकित्सा जांच शिविर आयोजित करने में मध्य रेल महिला कल्याण संगठन सबसे आगे रहा है। उन्होंने मध्य रेल के सभी मंडल महिला कल्याण संगठनों को समूह सी और समूह डी कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए मध्य रेलवे के मंडल अस्पतालों और स्वास्थ्य इकाइयों के समन्वय से रेलवे कॉलोनियों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का भी निर्देश दिया. महिलाओं को उनके सामने आने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए और किसी भी स्वास्थ्य समस्या के निदान, पता लगाने और उसका समाधान करने के लिए इस तरह की नियमित जांच आवश्यक है।

अध्यक्षा, मध्य रेल महिला कल्याण संगठन ने महिलाओं के लिए एक स्वास्थ्य जांच डायरी “स्वस्थ महिला = स्वस्थ समुदाय” भी जारी की।

श्रीमती तनुजा पंकज, महासचिव, मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, श्रीमती रूपाली गोयल, अध्यक्षा, CRWWO, मुंबई मंडल, डॉ मीरा अरोड़ा, चिकित्सा निदेशक, भायखला अस्पताल, मध्य रेल महिला कल्याण संगठन के पदाधिकारी, भायखला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक और मध्य रेल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

संगोष्ठी में डॉ भविनी शाह बालकृष्णन, डॉ स्वाधीन मोहंती और डॉ सुषमा माटे जैसे प्रख्यात वक्ताओं ने महिलाओं के स्वास्थ्य के जागरूकता संबंधी मामले जैसे निवारक कैंसर, रजोनिवृत्ति और मासिक धर्म, हृदय संबंधी समस्याओं के बारे में बात की।

इसके अलावा, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं वाली महिलाओं के लाभ के लिए बॉडी मास इंडेक्स, बोन डेंसिटी और एक लैब की जानकारी के लिए स्टॉल भी लगाए गए थे।

पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन ने महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता संगोष्ठी के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मीनू लाहोटी के तत्वावधान और नेतृत्व में पश्चिम रेलवे पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बांद्रा स्वास्थ्य इकाई में मुंबई मंडल के चिकित्सा विभाग के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुंबई मंडल की पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती शीला सत्य कुमार ने भाग लिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/मुंबई सेंट्रल डॉ. मोहुआ हलदर, एसीएमएस/बांद्रा डॉ. स्वाति सिंह, सीनियर डीएमओ, बांद्रा डॉ. अनुपमा वर्मा, एडीएमओ डॉ. नेहा सिंह, पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन की सदस्याओं, पैरामेडिकल स्टाफ और लगभग 100 महिला प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/मुंबई सेंट्रल डॉ. (श्रीमती) मोहुआ हलदर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के थीम विषय – “Break the Bias” पर एक परिचयात्मक व्याख्यान दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास के महत्व और आधुनिक महिलाओं में इसकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही जीवन शैली संबंधी विकारों का पता लगाने के लिए एक विस्तृत महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता पैदा करने के लिए पोस्टरों के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य, जीवन शैली की बीमारियों और कैंसर से संबंधित जानकारी वाले विभिन्न पोस्टरों की एक सूचनाप्रद प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इसी प्रकार रेलवे अस्पताल वलसाड में पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन के सहयोग से महिला कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपस्थित महिलाओं को उपहार बांटे गए।