Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeमीडिया की दुनिया सेप्रियंका और रक्षा कुमार को चमेली देवी पुरस्कार

प्रियंका और रक्षा कुमार को चमेली देवी पुरस्कार

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर महिला पत्रकारों को दिए जाने वाले ‘चमेली देवी जैन अवॉर्ड’ के लिए इस साल प्रियंका काकोदकर और रक्षा कुमार को चुना गया है। ‘द मीडिया फाउंडेशन’ की ओर से हर साल दिया जाने वाला यह देश का काफी प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। सबसे पहले यह अवॉर्ड 1982 में दिया गया था। इस साल यह अवॉर्ड दोनों को संयुक्त रूप से दिया जाएगा। पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश 17 मार्च को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक समारोह में यह अवॉर्ड देंगे। इसके बाद बीजी वर्गीज मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया जाएगा।

फाउंडेशन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि काकोदकर ने अपने अखबार ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ के माध्यम से महाराष्ट्र के किसानों के संकट को प्रमुखता से उठाया। वहीं स्वतंत्र पत्रकार रक्षा कुमार ने अपनी रिपोर्ट के माध्यम से सरकार द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के कई पहलुओं से लोगों को रूबरू कराया। इसके अलावा उन्होंने वन अधिकार कानून और कोल एक्ट के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार