Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeश्रद्धांजलिचित्रलेखा की संपादक माधुरी बेन कोटक का निधन

चित्रलेखा की संपादक माधुरी बेन कोटक का निधन

वरिष्ठ पत्रकार और जानी-मानी साप्ताहिक पत्रिका ‘चित्रलेखा’ की सह-संस्थापक माधुरीबेन कोटक का निधन हो गया है। माधुरीबेन ने गुरुवार को मुंबई में जुहू स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह करीब 92 वर्ष की थीं।

 फोटोग्राफी से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं माधुरीबेन 60 और 70 के दशक में एक महिला फोटोग्राफर के रूप में बहुत लोकप्रिय हुई थीं। वर्ष 1959 में ‘चित्रलेखा’ के संस्थापक वजू कोटक के देहांत के बाद माधुरी कोटक ने इस पत्रिका की कमान संभाली थी।

माधुरीबेन कोटक के निधन पर तमाम पत्रकारों, फोटोग्राफरों और साहित्यकारों समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार