Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeखबरेंछठ पर्व के समारोह में पहुँचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

छठ पर्व के समारोह में पहुँचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुंबई। लगभग तीन दिनों से कठिन व्रत किये माताओं – बहनों का जमावड़ा , श्रद्धा के सागर में डुबकी लगाते छठव्रतियों की टोली, खेतों में पैदा हुयी नई फसलों का छठी मईया को भोग लगाती व अपने लोकगीत गाती उत्तरभारतीय महिलाओं का जत्था और समुद्र किनारे लाखों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं का रेला । यह विहंगम दृश्य कल छठ उत्सव के दिन ढलते सूरज को अर्घ्य देनेवालों का है। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आस्था और विश्वास के इस अप्रतिम झांकी का अवलोकन करने स्वयं उपस्थित थे।
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के सांताक्रुज स्थित जुहू चौपाटी में छठ उत्सव महासंघ (रजि.) द्वारा आयोजित छठ पूजा के कार्यक्रम में गुरुवार की रात को शामिल होकर एक नई परंपरा की शुरुआत की है.छठ पूजा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फडणवीस लगातार दूसरे साल अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे। इससे मुंबई और इसके उपनगरों में रहने वाले लाखों उत्तरभारतीयों में खुशी की लहर दौड़ गयी है.भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद प्रभात झा ने भी लोगों को संबोधित किया और भगवान सूर्य के प्रताप से लोगों को अवगत कराया।

छठ उत्सव महासंघ ने जुहू चौपाटी में छठ पूजा के दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया था. गुरुवार की रात को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए. महासंघ के अध्यक्ष मोहन गंगा मिश्रा व संयोजक मुंबई बीजेपी के महामंत्री अमरजीत मिश्रा द्वारा आयोजित इस समारोह में विधायक अमित साटम, पराग अलवानी, पूर्व उप महापौर अरुण देव,महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष प्रसाद लाड, पूर्व विधायक राजहंस सिंह ,आर यू सिंह,नगरसेवक विनोद मिश्रा व सुधा सिंह, भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता श्वेता शालिनी आदि भी पूजा के भव्य कार्यक्रम में उपस्थित हुए और धार्मिक आयोजन में जुटे हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान दिया.
समारोह की अध्यक्षता मुंबई बीजेपी अध्यक्ष व विधायक आशीष शेलार ने की।अभिनेता व बीजेपी नेता रवि किसन व गायक अभिनेता पवन सिंह अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी उपस्थित थे। गायक कमलेश हरिपुरी ने भजन प्रस्तुत कर समा बांध दिया।जुहू चौपाटी पर इस वर्ष छठ उत्सव महासंघ के आयोजन में भारी भीड़ जुटी।

उल्लेखनीय है कि फडणवीस महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री हैं जो मुंबई के छठ पर्व में शामिल हुए और महाराष्ट सरकार द्वारा छठ पर्व पर जुटनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रख कर अनेक सुविधाएँ राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई। श्री फडणवीस पिछले वर्ष भी इस समारोह में शामिल हुए थे और उगते सूरज को अर्घ्य भी दिए थे। इस वर्ष श्री फडणवीस छठ व्रती माताओं के दर्शन करने तट पर पूजा स्थल तक गए और प्रसाद भी प्राप्त किया।मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर छठव्रती गदगद हो उठे। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से छठी मईया की आराधना के इस पर्व की विस्तृत जानकारी ली।

श्री फडणवीस के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा पिछले वर्ष से छठ के श्रद्धालुओं के लिए समुद्र तट पर भव्य विद्युत् रोशनाई, पीने के पानी,मोबाईल टॉयलेट्स, लोगों को डूबने से बचाने के लिए लाइफ गार्ड के साथ पुलिस सुरक्षा के अच्छे इंतजाम कराये गए थे। श्री फडणवीस ने लोगों को आश्वस्त किया कि अगले वर्ष से और भी सुविधाएँ छठव्रतियों को राज्य सरकार द्वारा मुहैया कराये जायेंगे। उन्होंने भगवान सूर्य की आराधना के इस पर्व पर सबको मंगल कामना भी प्रेषित की।

समारोह में प्रदेश के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता कृपाशंकर सिंह की उपस्थिति चर्चा का विषय रही संचालन मुंबई बीजेपी के महामंत्री व छठ समारोह के संयोजक अमरजीत मिश्र ने किया। बता दें कि मुंबई बीजेपी नेता अमरजीत मिश्र की अगुवाई में श्री फडणवीस और सरकार के अन्य अधिकारियों से मिलकर सागर किनारे श्रद्धालुओं की सुविधा दिलाने का निवेदन किया था।श्री फडणवीस ने अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की तकलीफ न आने पाये।

फोटो परिचयः
मंच से लोगों को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, साथ में मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार, अभिनेता रवि किसन व पवन सिंह, संयोजक अमरजीत मिश्र, महासंघ के अध्यक्ष मोहन मिश्र, पूर्व विधायक राजहंस सिंह।

समुद्र तट पर छठव्रती माताओं से प्रसाद लेते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार