1

रंग विस्तार – नटरंग प्रतिष्ठान के संग्रहालय से ऑनलाइन प्रसारण


नई दिल्ली।
हरेकृष्ण अरोड़ा (हल्लो भईया) से रंग संवाद – दिनांक 16 अप्रैल 2021 (शुक्रवार),शाम 4 बजे

रंग संवाद : रंगकर्मियों-कलाकारों की रंगमंचीय यात्रा पर आत्मीय बातचीत

नटरंग प्रतिष्ठान ने अपने संग्रहालय से ऑनलाइन प्रसारण ‘रंग विस्तार’ के अगले हिस्से में रंग संवाद श्रृंखला का प्रसारण शुरू किया है। नटरंग प्रतिष्ठान इस हफ्ते सुप्रसिद्ध अभिनेता हरेकृष्ण अरोड़ा (हेल्लो भईया) से ‘रंग संवाद’ का प्रसारण फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर कर रहा है। इसे आप दिनांक 16 अप्रैल 2021 (शुक्रवार), शाम 4 बजे से देख सकेंगे। हरेकृष्ण अरोड़ा (हेल्लो भईया) से यह रंग संवाद 03 मार्च, 2004 को त्रिवेणी सभागार में आयोजित हुआ था।

अभिनेता और रंगकर्मी हरेकृष्ण अरोड़ा ‘हल्लो भइया’ ने कला, संगीत और नाटक के संस्कार अपने चित्रकार पिता और संगीतकार ताऊ से ग्रहण किये। उनके अभिनय की शुरूआत पारसी शैली के जाने-माने निर्देशक राजनाथ कोचर ‘राजे भइया’ के निर्देशन में हुई और उन्होंने 1940-48 के बीच कई नाटकों जैसे ‘नादिरशाह दुर्रानी’, ‘लखपति’, ‘दो परवाने’, आदि नाटकों में काम किया।

1969 से वे आधुनिक हिन्दी रंगमंच की ओर मुड़े और उन्होंने ब.व.कारन्त, बलराज पण्डित, बंसी कौल, रवि बास्वानी आदि अनेक रंगनिर्देशकों के साथ काम किया है। वे सुधीर मिश्र और मणि कौल की फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं। के.सी.सोनरिक्सा, अली सरदार जाफ़री, नोमान मलिक आदि के टेली-धारावाहिकों में उन्होंने भूमिका निभायी है।

हरेकृष्ण अरोड़ा (हेल्लो भईया) से हुए इस रंग संवाद में आप भी शामिल हों।

दिनांक 16 अप्रैल 2021 (शुक्रवार), शाम 4 बजे

आप सभी से अनुरोध है कि कृपया यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूले।

You Tube Channel- – https://youtu.be/VzqNx4B8eaw
Facebook Page – https://www.facebook.com/www.natarang.org

Website- www.natarang.org
Rangsmvad 16 April 2021 3.jpg