Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeटेली गपशपदूरदर्शन पर आएगा 'आपातकाल'

दूरदर्शन पर आएगा ‘आपातकाल’

देश में आपातकाल लगाए जाने के 40 साल होने के मौके पर दूरदर्शन 1975 के उस घटनाक्रम पर विशेष प्रसारण कर रहा है। मंगलवार से इसकी शुरुआत हो चुकी है। 27 जून तक आधे-आधे घंटे के पांच स्पेशल एपिसोड दिखाए जाएंगे।

'द ट्रूथ ऑफ इमरजेंसी' शीर्षक की इस सीरीज में आपातकाल की प्रमुख घटनाओं को दर्शकों के सामने रखा जाएगा।

इनमें इमरजेंसी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका, तब के बड़े-बड़े नेताओं की गिरफ्तारी, हरियाणा के उत्तरवार गांव से आंदोलन का बढ़ाना और केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के भाई लॉरेंस फर्नांडिस के साथ पुलिस की ज्यादती प्रमुख हैं।

प्रसार भारती की चेयरमैन ए. सूर्या के मुताबिक, दूरदर्शन हर शाम को आधे घंटे का एक और कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी में है, जहां विशेषज्ञों को बुलाकर की आपातकाल और उससे जुड़े मुद्दों पर बहस कराई जाएगी।

 

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी, कांग्रेस नेता अंबिका सोनी, कमल नाथ और जयपाल रेड्डी से विशेष साक्षात्कार के लिए संपर्क किया गया है।

कांग्रेस नेता मोहसिन किदवई, एनसीपी के डीपी त्रिपाठी, भाजपा के अऱुण जेटली के अलावा कई वरिष्ठ पत्रकारों से भी चर्चा की जाएगी।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार