Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeव्यंग्यकाँग्रेसियों के बाँड का असरः अब लड़कियाँ दोस्ती के बॉंड भरवा रही...

काँग्रेसियों के बाँड का असरः अब लड़कियाँ दोस्ती के बॉंड भरवा रही है

कोलकाता. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर चौधरी ने नव-निर्वाचित विधायकों से वफादारी बॉन्ड भरवाया है। उनके इस अनोखे तरीके से प्रभावित होकर अब गर्लफ्रेंड्स भी अपने बॉयफ्रेंड्स से लॉयल्टी का ऐसा ही एफिडेविट साइन करवा रही हैंं।

सूत्रों के अनुसार, लड़कों को एक लिखित घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करने होंगे कि वे रिश्ता नहीं तोड़ेंगे और ना ही रिश्ता विरोधी किसी गतिविधि में शामिल होंगे। छब्बीस वर्षीय मोनिका ने ये मुहिम फेसबुक पर चालू की है।

मोनिका ने बातचीत (गुस्से से तमतमाते हुए) में बताया कि “आज कल के लड़कों का कोई भरोसा नहीं, कभी इस के साथ तो कभी उसके साथ! हम लड़कियाँ धोखा खाने के लिया ही बनी हैं क्या? जब 100 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी को उसके विधायक धोखा दे सकते हैं, तो 6 महीने पहले बनी गर्लफ्रेंड क्या चीज़ है!”

इस मुहिम के तहत, अभी तक तकरीबन 11000 लड़कियाँ अपने बॉयफ्रेंड्स से ये बॉन्ड साइन करवा चुकी हैं। बॉण्ड साइन करने के बाद कई लड़के धोखाधड़ी की शिकायत कर रहे हैं। उनका कहना है कि “लॉयल्टी बॉण्ड के नाम पर उनसे कई और शर्तों पर भी साइन करवा लिये गये हैं।” फेकिंग न्यूज़ संवाददाता ने खास अपने पाठकों के लिये उस एफिडेविट की कॉपी निकालवाई है, जिसमें लिखी शर्तें कुछ इस प्रकार हैं-

1. रोज़ सुबह और शाम गुडमॉर्निंग और गुडनाइट मैसेज करना होगा।
2. हर हफ्ते बाहर खाना खिलाने ले जाना होगा।
3. मोबाईल रिचार्ज और आने जाने का सारा खर्चा उठाना होगा।
4. मेक अप करने के लिये एक घंटे का समय देना होगा।
5. ब्रेक अप तभी हो सकता है जब लड़की की मंज़ूरी हो।
6. ब्रेक अप के बाद सभी गिफ्ट्स वापिस करने होंगे।
7. बर्थडे भूलने पर एक हफ्ते तक रोज़ 5 घंटे तक बात करने की सज़ा।
8. फेसबुक और फोन का पासवर्ड बताना होगा।
9. किसी और लड़की की तारीफ नहीं कर सकते।

बॉण्ड की कॉपी मिलते ही यह साफ हो चुका था कि लड़के क्यूँ शिकायत कर रहे हैं। कुछ लड़कों ने तोे बॉण्ड भरने से पहले ही ब्रेकअप कर लिया है। उधर, दिल्ली के लड़कों का कहना है कि “ये बॉन्ड तो हम उल्टा लड़कियों से साइन करवायेंगे।”

साभार- http://my.fakingnews.firstpost.com/ से

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार