1

शुध्द दूध के लिए छठी मंजिल पर गाय पाली

बैंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक गाय बिल्डिंग की छठी मंजिल पर गाय देखी गई। गाय को नीचे उतारने के लिए पुलिस, प्रशासन और संस्थाओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद गाय को नीचे उतारा गया। उसे पुलिस थाने लाई और अब वह थाने में रखी गई है। पुलिस ने अभी किसी के खिलाफ केस नहीं दर्ज किया है। खास बात यह है कि गाय खुद से नहीं चढ़ी थी बल्कि उसे छठीमंजिल पर रहने वाले घर के मालिक ने खरीदकर वहां रखा था।

पशु अधिकारी सुनील डूगर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एचबीआर लेआउट के 4 ब्लॉक में एक बिल्डिंग में गाय चढ़ गई है। वह टीम के साथ वहां पहुंचे तो देखा कि गाय छठीमंजिल पर बैठी थी। वह गाय को उतारे गए तो गाय के मालिक ने उन्हें बताया कि गाय को वह खरीदकर लाए हैं।

पशु अधिकारी ने टीम के साथ मिलक कड़ी मशक्कत के बाद गाय को नीचे उतारा। गाय को थाने लाया गया। अब यहां उसे रखकर उसकी सेवा हो रही है। इधर गाय के मालिक ने अपनी गाय वापस मांगी है लेकिन पशु हिंसा करने के आरोप में गाय को वहां से रेस्क्यू कराकर थाने में ही रखा गया है।

सूत्रों ने बताया कि गाय के मालिक का कहना था कि शुद्ध दूध के लिए वह गाय खरीदकर लाया है। वह जिस इलाके में रहते हैं वहां गाय नहीं पाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने गाय को बाहर नहीं रखा था, अपने घर की छत पर छठीमंजिल पर रखा था। उन्होंने कहा वह जहां रहता है वह वहीं गाय पालेगा। वह गाय को अच्छे से रख रहा था उसने गाय के साथ कोई हिंसा नहीं की है।

साभार – बेंगलुरु मिरर से