1

राष्ट्रीय ख्याति के बाईसवें अम्बिका प्रसाद दिव्य स्मृति पुरस्कारों हेतु कृतियाँ आमंत्रित

भोपाल। साहित्य सदन, भोपाल द्वारा राष्ट्रीय ख्याति के बाईसवें अम्बिका प्रसाद दिव्य स्मृति प्रतिष्ठा पुरस्कारों हेतु साहित्य की अनेक विधाओं में पुस्तकें आमंत्रित की गई हैं। उपन्यास, कहानी, कविता, व्यंग्य, निबंध एवं बाल साहित्य विधाओं में, प्रत्येक विधा के लिए इक्कीस सौ रुपये राशि के साहित्य-पुरस्कार प्रदान किये जाएँगे। दिव्य-पुरस्कारों हेतु पुस्तकों की दो प्रतियाँ , लेखक के दो छायाचित्र एवं प्रत्येक विधा की प्रविष्टि के साथ दो सौ रुपये प्रवेश शुल्क भेजना होगा। हिन्दी में प्रकाशित पुस्तकों की मुद्रा अवधि 1 जनवरी 2015 से लेकर 31 दिसंबर 2018 के मध्य होना चाहिए।

राष्ट्रीय ख्याति के इन प्रतिष्ठापूर्ण, चर्चित दिव्य पुरस्कारों हेतु प्राप्त पुस्तकों पर गुणवत्ता के क्रम में दूसरे स्थान पर आने वाली पुस्तकों को दिव्य प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया जाएगा। श्रेष्ठ साहित्यिक पत्रिकाओं के सम्पादकों को भी दिव्य प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाएँगे। अन्य जानकारी हेतु उपरोक्त पते एवं मोबाईल पर सम्पर्क किया जा सकता है। पुस्तकें प्रेषित करने का पता है- श्रीमती राजो किंजल्क, साहित्य सदन, 145 – ए, साईंनाथ नगर, सी-सेक्टर, कोलार रोड, भोपाल- 462042, पुस्तकें प्राप्त होने की अंतिम तिथि है 30 दिसंबर 2019।

जगदीश किंजल्क
संयोजक: दिव्य पुरस्कार
साहित्य सदन,145-ए,
सांईनाथ नगर ,
सी-सेक्टर, कोलार रोड,
भोपाल-462042
संपर्क-09977782777 / 0755-2494777