Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeफ़िल्मी-गपशपबाजीराव के वंशज ने बाजीराव मस्तानी में दीपिका के नाच पर आपत्ति...

बाजीराव के वंशज ने बाजीराव मस्तानी में दीपिका के नाच पर आपत्ति जताई

फिल्म बाजीराव मस्तानी के ट्रेलर में मस्तानी दीपिका पादुकोण पर डांस फिल्माए जाने को लेकर मस्तानी के वंशज ने आपत्ति दर्ज कराई है। वे इस सिलसिले में हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में संशोधन के लिए जबलपुर आएंगे। अधिवक्ता अहादुल्ला उस्मानी ने अवगत कराया कि इतिहास को तोड़ मरोड़कर न दिखाने को लेकर मध्य प्रदेश के सीहोर निवासी तमकीन अली बहादुर की ओर से पहले ही निर्देशक संजय लीला भंसाली से संपर्क साधा गया था। इस पर आश्वासन दिया गया था कि फिल्म में इतिहास के तथ्यों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके बावजूद जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो बाजीराव मस्तानी का रोल निभा रही दीपिका पादुकोण को एक नाचनेवाली के रूप में दर्शाया गया। इससे उनके वंशज बेहद दुखी हैं।

उनका कहना है कि बाजीराव मस्तानी महाराज छत्रसाल की बेटी थीं, वे नाचती नहीं थीं। इसके बावजूद उनके केरेक्टर को गलत तरीके से पेश करना सर्वथा अनुचित है। मूल जनहित याचिका में जो मुद्दे उठाए गए थे, उनके अलावा अब संशोधन के जरिए ट्रेलर पर भी आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई एक सप्ताह बाद निर्धारित कर दी है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार