1

बेड की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध कराने की मांग

मुंबई महानगरपालिका अंतर्गत बेड का प्रबंधन न होने से लोगों को घंटो- घंटे एम्बुलेंस तथा अन्य स्थान पर अस्पताल में भर्ती होने के लिए प्रतीक्षा करने की मजबूरी हैं। इसके लिए कोविड अस्पताल में बेड उपलब्धता की जानकारी एक क्लीक पर मिलनी चाहिए, इसके लिए आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मनपा आयुक्त को स्मरणपत्र भेजा हैं।

अनिल गलगली के अनुसार आज मुंबई में बड़े पैमाने पर कोविड19 के मरीज पाए जा रहे हैं। ऐसी स्थितियों में मरीजों को मदद की आवश्यकता होती हैं। वर्तमान में एक भी ऐसा प्राधिकरण अस्तित्व में नहीं हैं जो बेडस उपलब्धता वाले अस्पताल की जानकारी एक क्लीक पर दे सकते है। कुल मिलाकर मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने इस बारे में किसी भी प्रकार की कारवाई न करने से वर्तमान में कोविड अस्पताल और अन्य निजी अस्पताल की जानकारी मिलना आम लोगों के लिए आसान नहीं हैं।

अनिल गलगली ने 3 मई 2020 को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मनपा आयुक्त को लिखे पत्र पर प्रशासन ने किसी भी तरह की करवाई न करने से उन्होंने एक स्मरणपत्र भेजा हैं ताकि एक डॅशबोर्ड तैयार हो।