Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिअन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डाक विभाग ने जारी किया विशेष आवरण

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डाक विभाग ने जारी किया विशेष आवरण

भारतीय संस्कृति में नारी को आरंभ से ही सृजन, सम्मान और शक्ति का प्रतीक माना गया है। नारी का कार्यक्षेत्र न केवल घर बल्कि सारा संसार है। नारी सशक्तिकरण के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। उक्त उदगार लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ श्री कृष्ण कुमार यादव ने ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर विशेष आवरण (लिफाफा) व विरूपण जारी करते हुए व्यक्त किये। उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल द्वारा “महिला किसान उत्पादक कंपनियों के सफल संचालन का जश्न” थीम पर इसे महिला किसानों को सम्मान देने के क्रम में जारी किया गया है। कृषि कार्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तमाम महिलाओं को श्री यादव ने सम्मानित भी किया। इस अवसर पर महिलाओं को उनके चित्र वाली माई -स्टैम्प प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि नारी आज न सिर्फ सशक्त हो रही है, बल्कि लोगों को भी सशक्त बना रही है। स्वयं सहायता समूहों की बदौलत गाँव-देहात से निकली तमाम महिलायें आज सामाजिक व आर्थिक बदलाव की नई कहानियाँ गढ़ रही हैं। ऐसे में नारी का आर्थिक सशक्तिकरण आज सिर्फ एक जरूरत ही नहीं बल्कि विकास और प्रगति का अनिवार्य तत्व है।

इस अवसर पर डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी, फिलेटलिस्ट्स और महिलाएँ उपस्थित थी।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार