1

टाटा स्काय पर डिस्कवरी के चैनल नहीं दिखेंगे

डिस्कवरी के चैनल अब टाटा स्काई पर नहीं दिखेंगे। डिस्कवरी चैनल की संचालन कंपनी डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया ने टाटा स्काई प्लेटफॉर्म पर अभी तक अपना नवीनीकरण नहीं कराया है और उसके नवीनीकरण की समय सीमा भी समाप्त हो गई है, जिसके चलते ही टाटा स्काई ने कनेक्शन काटने का नोटिस जारी किया है।
चैनलों के नवीनीकरण का करार 1 अगस्त को खत्म हो चुका है, लेकिन टाटा स्काई ने डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया को नोटिस जारी करने के बाद से नवीनीकरण के लिए 21 दिनों का और अतिरिक्त समय दिया है। टाटा स्काई ने ग्राहकों को अधिसूचित किया है कि डिस्कवरी एचडी, डिस्कवरी किड्स, डिस्कवरी साइंस, डिस्कवरी तमिल, डिस्कवरी टर्बो, इन्वेस्टिगेशन डिस्कवरी व टीएलसी को दिखाया जाना नोटिस जारी होने की तारीख से 21 दिनों के बाद बंद कर दिया जाएगा।