Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिज़िला जेल सिरसा में शुरू होगा जेल रेडियो 6 बंदी बनेंगे रेडियो...

ज़िला जेल सिरसा में शुरू होगा जेल रेडियो 6 बंदी बनेंगे रेडियो जॉकी

हरियाणा की ज़िला जेल सिरसा में भी अब जेल रेडियो अपनी दस्तक देने वाला है। इसके तहत इस जेल में ऑडिशन कर लिए गए हैं और 6 बंदियों का चुनाव कर लिया गया है। चयनित किए गए दो बंदी आजीवन कारावास पर हैं। इनका चयन जेल सुधारक और तिनका तिनका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. वर्तिका नन्दा ने किया है। करीब 70 साल पुरानी यह जेल हरियाणा की पुरानी जेलों में से एक है। इस समय इस जेल की बंदी संख्या करीब 1250 है जबकि क्षमता 800 बंदियों की है।

हरियाणा की तीन जेलों में आ गया है उनका अपना रेडियो

हरियाणा की 19 जेलों में से 3 जेलों में रेडियो पहले ही लाया जा चुका है। इसी साल जनवरी फरवरी के महीने में पानीपत , फरीदाबाद , अम्बाला की सेंट्रल जेल में रेडियो का उद्घाटन हुआ है। हरियाणा के पहले जेल रेडियो का उद्घाटन श्री रणजीत सिंह (जेल मंत्री), श्री राजीव अरोड़ा आईएएस, अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव (गृह, जेल, आपराधिक अनुसंधान एवं न्‍याय, प्रशासन विभाग) और श्री के सेल्वराज, आईपीएस, जेल महानिरीक्षक, हरियाणा, जेल के आधीक्षक श्री देवी दयाल और तिनका तिनका की संस्थापक वर्तिका नन्दा ने किया था।

तीसरे चरण के तहत ज़िला जेल सिरसा में स्थापित किया जाएगा जेल रेडियो

इस समय हरियाणा की जेलों में रेडियो लाने का दूसरा चरण चल रहा है। इनमें जिला जेल करनाल, जिला जेल रोहतक, जिला जेल गुरुग्राम और केंद्रीय कारागार (प्रथम) हिसार को शामिल किया है।

ज़िला जेल सिरसा का चुनाव हरियाणा में जेल रेडियो लाने के तीसरे चरण में किया गया है। तीसरे चरण में 5 जेलों को चुना गया है जिनमें ज़िला जेल सिरसा, सोनीपत, जींद, झज्जर और यमुनानगर है।

नशा मुक्ति अभियान पर केंद्रित होगा यह जेल रेडियो

सिरसा हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह का यह निर्वाचन क्षेत्र भी है। जेल का रेडियो नशा मुक्ति अभियान के विशेष थीम पर केंद्रित होगा। इस पूरे क्षेत्र में नशाखोरी एक बहुत बड़ी समस्या है, इसलिए जेल रेडियो में इस मुद्दे को केंद्र में रखा जाएगा।

कमरे का हुआ चयन

जेल रेडियो के लिए कमरे का चयन हो चुका है और स्टूडियो बनने की तैयारी जारी है।

जेल अधिकारियों का विशेष योगदान

सिरसा जेल रेडियो की स्थापना और सफलता के लिए जेल के अधीक्षक श्री शेर सिंह पूरी तन्मयता के साथ जुटे हुए हैं। उनके मुताबिक यह पहला मौका होगा जब बंदी जेल के माइक पर खुद अपनी आवाज सुनेंगे। इस वजह से बंदी बेहद खुश हैं।

तिनका तिनका फाउंडेशन

हरियाणा जेल रेडियो की संकल्पना तिनका तिनका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. वर्तिका नन्दा ने की है। 2019 में तिनका तिनका फाउंडेशन ने जिला जेल, आगरा में जेल रेडियो स्‍थापित किया था। हरियाणा जेल रेडियो उन्हीं की संकल्पना आधारित है। वे तिनका मॉडल ऑफ प्रिजन रिफार्म के तहत देश की जेलों में रेडियो लाने पर काम कर रही है।है। वे मीडिया औऱ महिला सशक्तिकरण के अपने काम के लिए 2014 में भारत के राष्ट्रपति से स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं।फिलहाल वे दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कालेज में पत्रकारिता विभाग की प्रमुख हैं।

संपर्क- 9811201839
Dr. Vartika Nanda
Prison Reformer & Media Educator
Founder, Tinka Tinka
Selected Books:
Tinka Tinka Madhya Pradesh
Tinka Tinka Dasna
Tinka Tinka Tihar
Raniyan Sab Janti Hain

Email: [email protected]
Website: www. tinkatinka.org
Phone: +91 98112 01839

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार