1

बकरीद पर गायों की कुर्बानी न करें मुसलमान, देवबंद के मुफ्ती की अपील

विश्र्व प्रसिद्ध इस्लामी इदारे दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम (कुलपति) मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हुए ईद-उल-जुहा पर गाय की कुर्बानी न करने की अपील मुसलमानों से की है। 

\n\n

मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने सोमवार को जारी बयान में कहा है कि त्योहारों पर सभी लोगों को एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। ईद-उल-जुहा पर मुस्लिम समाज के लोगों को चाहिए कि वे हिंदुओं के मजहबी जज्बातों का ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में गाय काटने पर प्रतिबंध है, वहां के बाशिंदे कानून और संप्रदाय विशेष की आस्था व धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए गाय की कुर्बानी बिल्कुल न करें। 

\n\n

साथ ही उन्होंने यह भी अपील की कि ईद-उल-जुहा पर कोई भी मुसलमान ऐसा कार्य न करे, जिससे किसी अन्य धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हों। बता दें कि इससे पूर्व दारुल उलूम देवबंद द्वारा गाय की कुर्बानी न करने के संबंध में फतवा भी जारी किया जा चुका है।

\n.