आप यहाँ है :

पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए डॉ.प्रभात सिंघल का चयन

कोटा। सामर्थ्य सेवा संस्थान झालावाड़ की ओर से चौथे राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की गई हैं। देश भर से प्राप्त प्रस्तावों पर निर्णय ले कर निर्णायक समिति द्वारा 52 प्रतिभाओं को ” सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड -2023 ” से सम्मानित करने का निर्णय किया गया है। संस्था के संस्थापक चेयरमैन डॉ. रामजी चंद्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा दिव्यांगों की सेवा के साथ – साथ विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं के उलीखनीय कार्यों से उनका सम्मान कर और अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित करने तथा इनसे अन्य को प्रेरणा प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर संस्था ने हर वर्ष राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने का प्रकल्प प्रारंभ किया है।

संस्था की अध्यक्ष डॉ.सुषमा पांडे ने बताया कि संस्था द्वारा दिव्यांगों की सेवा में रत लोगों के साथ – साथ कला, संस्कृति, पर्यटन, इतिहास, साहित्य आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी अखिल भारतीय स्तर पर पिछले तीन वर्षों से सम्मानित किया जा रहा है। चौथे सम्मान समारोह में आगामी 26 मार्च को झालावाड़ में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। पर्यटन के क्षेत्र में लेखन के माध्यम से देश की कला, संस्कृति और पर्यटन के विविध पक्षों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने के उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियों के लिए कोटा के पर्यटन लेखक डॉ.प्रभात कुमार सिंघल का चयन किया गया है। बतादें इनको पहले भी कई संस्थाओं द्वारा और सेवाकाल में तीन बार जिला प्रशासन कोटा द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

image_pdfimage_print


Leave a Reply
 

Your email address will not be published. Required fields are marked (*)

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

सम्बंधित लेख
 

Get in Touch

Back to Top