1

अंग्रेजी ने गढ्ढे को गधा बना दिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जून तक यूपी की सड़कों को ‘गड्ढा मुक्त’ बनाने का ऐलान किया था, इस खबर के बावत एएनआई (ANI) ने हिंदी को रोमन भाषा में एक ट्वीट किया-

Hum logo ne ye sunishchit karne ko kaha hai ki 15 June ke ander Uttar Pradesh ki sadkein gaddha-mukt ho jaayein: UP CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/SjeyzLhB8J

— ANI UP (@ANINewsUP) April 30, 2017

एक अंग्रेजी के पत्रकार ने इस खबर को पढ़कर अपनी ब्रेकिंग न्यूज इस तरह बनाई कि उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को डंकी फ्री करने जा रही है। इसके बाद तमाम ब्रेकींग न्यूज़ के भूखे पत्रकारों ने बगैर सोचे समझे इसी खबर को इस तरह चलाया कि गढ्ढा गधा बनकर सुर्खियों में छा गया।