Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिपश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए...

पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुंबई। पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्‍यक्षा श्रीमती कमलेश बुटानी के नेतृत्‍व में पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (WRWWO) की कार्यकारी समिति द्वारा 18 सितंबर, 2022 को पश्चिम रेलवे के प्रधान कार्यालय, चर्चगेट के संवाद हॉल में प्रधान कार्यालय के रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 32 बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए एक ही दिन में तीन अलग-अलग आयु वर्ग के लिए समान विषयों के साथ भारतीय रेलवे में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। 6 से 9 वर्ष आयु वर्ग के लिए विषय थे – बरसात का दिन, आपकी माँ द्वारा बनाया हुआ आपका पसंदीदा व्‍यंजन, छुट्टी के दिन आप क्या करते हैं। 9 से 12 वर्ष के आयु वर्ग के लिए विषय थे – आजादी का अमृत महोत्सव, आपका पसंदीदा व्यक्तित्व, आपने क्या किया जब आपका स्कूल पूर्ण तालाबंदी के दौरान बंद था। 12 – 15 वर्ष के आयु वर्ग के लिए विषय थे – मोबाइल फोन के फायदे और नुकसान, जीवन में शारीरिक स्वास्थ्य और योग का महत्व, राष्ट्रमंडल खेल- 2022 में भारत की उपलब्धियां। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्‍यक्षा श्रीमती कमलेश बुटानी, संगठन की सचिव श्रीमती चित्रा यादव तथा संगठन की अन्य कार्यकारी सदस्याओं द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए गए। क्षेत्रीय स्तर पर विजेताओं का समूह बनाया जाएगा और चयनित विजेता संपूर्ण भारतीय रेलवे पर भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों में राष्ट्रीय स्तर के विजेता बनेंगे।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार