1

किसान ने बनाई पेड़ पर चढ़ने वाली बाइक

सीधे और चिकने होने के चलते सुपारी के पेड़ों पर चढ़ना बेहद टेढ़ी खीर होता है। लेकिन अब ये काम आसान हो जाएगा। कर्नाटक के मंगलुरू में रहने वाले एक किसान ने इस तरह के सीधे पेड़ों पर चढ़ने वाली खास बाइक तैयार की है। साजिपामूडा गांव के रहने वाले इस किसान का नाम गणपति भट्‌ट है। बाइक का वजन 28 किलो है। बाइक 60 से 80 की गति से पेड़ों पर चढ़ सकती है। औसतन एक लीटर पेट्रोल में इस बाइक से 80 पेड़ पर चढ़ा जा सकता है। खास बात है कि यह 80 किलो वजन लेकर ऊपर चढ़ सकती है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार 49 साल के भट्ट ने इस मशीन को 7 महीने में विकसित किया है। गणपति बताते हैं कि यह बाइक काफी उपयोगी है। इस बाइक की खूब डिमांड है। जैसे-जैसे किसानों को इस मशीन की जानकारी मिल रही है। वे मुझसे संपर्क कर इसे खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। आसपास के 50 से ज्यादा किसानों ने इस मशीन की डिमांड की है। प्रत्येक मशीन का दाम 75000 रुपये है।

बाइक पर बैठकर महज 30 सेकंड में सीधे पेड़ पर पहुंचा जा सकता है। इसके बाद आसानी से कीटनाशकों का छिड़काव कर सकते हैं।