Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeफ़िल्मी-गपशपअंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर तीन भाषाओं में फिल्म बनेगी

अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर तीन भाषाओं में फिल्म बनेगी

मुंबई। वैज्ञानिक एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी इंजीनियर एस. नांबी नारायणन के जीवन पर बनी अभिनेता आर. माधवन की आगामी फिल्म ‘रॉकेटरी-द नांबी इफेक्ट’ हिंदी, अंग्रेजी और तमिल में रिलीज होगी। माधवन ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, “दुनिया में ऐसी कई निजी कहानियां हैं, जिनके बारे में आपने सुना होगा और कइयों के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं हैं। लेकिन, कुछ कहानियां ऐसी हैं जिनके बारे में नहीं जानने का मतलब है कि आप आपने देश के बारे में बहुत कम जानते हैं।”

उन्होंने कहा कि नांबी नारायणन की कहानी ऐसी कहानियों में से एक है। जब आप इस व्यक्ति की कहानी सुनेंगे और उनकी उपलब्धियों को देखेंगे तो मैं आपसे कह रहा हूं कि आप कभी भी चुप नहीं रहेंगे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में नारायणन क्रायोजेनिक्स खंड के प्रभारी थे। 1994 में उन्हें जासूसी के झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा 1996 में उनके खिलाफ आरोपों को खारिज कर दिया गया और सर्वोच्च न्यायालय ने 1998 में उन्हें दोषों से बरी कर दिया। माधवन ने कहा कि फिल्म का टीजर 31 अक्टूबर को रिलीज होगा।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार