1

एक क्लिक पर अस्पताल के बिस्तरों की जानकारी दें

मुंबई महानगरपालिका अंतर्गत बेड मैनजमेंट नहीं होने से लोगों को घंटो एम्बुलेंस या अन्य स्थानों पर अस्पताल में दाखिल होने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ती हैं। इसके लिए कोविड अस्पताल में बेड की उपलब्धता की जानकारी एक क्लीक पर देने की मांग आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे को बगजे हुए पत्र में की हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली में मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे और मनपा आयुक्त प्रवीण परदेशी को भेजे हुए पत्र में बताया हैं कि आज मुंबई में बड़े पैमाने पर कोविड मरीज पाए जा रहे हैं। ऐसी स्थिती में मरीजों को मदद की जरूरत होती हैं। वर्तमान में एक भी प्राधिकरण अस्तित्व में नहीं हैं जो बेडस की उपलब्धता वाले अस्पताल की वर्तमान स्थिती का ब्यौरा एक क्लीक पर दे सकता हैं। मुंबई में मरीज बढ़ने से सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों को मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में भेजा इसके बावजूद मरीज कम नहीं हो रहे हैं। कुल मिलाकर मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने इसे लेकर किसी भी तरह की कारवाई नहीं करने से कोविड हो या अन्य निजी अस्पताल की जानकारी आम लोगों को मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।