Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeमीडिया की दुनिया सेगूगल भी मुरीद हुआ इन दो छात्राओं के नए आईडिये का

गूगल भी मुरीद हुआ इन दो छात्राओं के नए आईडिये का

भोपाल.8वीं की स्टूडेंट ईवा और 5वीं की हिया ने यूट्यूब पर ग्लोब बनाने का ऐसा तरीका अपलोड किया कि गूगल को भी इस आइडिया को सराहना पड़ा और 300 डॉलर का इनाम दिया। इस वीडियो को 3 लाख व्यूअर्स अभी तक देख चुके हैं।किस तरह दिमाग में आया ये यूनिक आइडिया…
-गर्मी की छुट्टियां थीं। प्रोजेक्ट मिला था, ग्लोब बनाओ। 8वीं की स्टूडेंट ईवा और 5वीं की हिया ने तब यूट्यूब पर ग्लोब बनाने का तरीका खोजा। लेकिन वहां से कोई खास मदद नहीं मिली।
-दोनों उदास थीं, तब उनकी मम्मी डॉ. स्मिता ने कहा, “क्यों न तुम खुद ग्लोब बनाओ और इसे बनाने का बेहतर तरीका भी बताओ।’
– फिर उन्होंने खोजबीन कर साधारण गेंद और घरेलू सामानों से ग्लोब बनाने की तरकीब निकाली।
-दोनों ने दो दिन में ही ग्लोब बना दिया और यूट्यूब के यूनीक आइडिया चैनल पर अपलोड कर दिया।
-वीडियो को दुनियाभर में अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जब व्यूअर्स की यह संख्या पार हुई तो यूट्यूब ने उन्हें प्राइज भी दिया।
जब बैंक ने पूछा गूगल पैसा क्यों भेज रहा है
-दो लाख व्यू होने के बाद गूगल के सिंगापुर ऑफिस से 300 डॉलर डॉ. स्मिता के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना था।
-तब बैंक से पूछताछ की गई कि गूगल आपको डाॅलर ट्रांसफर क्यों कर रहा है? फिर इसकी औपचारिकताएं पूरी की गईं।
भारत ही नहीं अमेरिका में भी किया गया पसंद
-दोनों ने ग्लोब बनाने की प्रोसेस को डीजी कैमरे से शूट किया। इसके बाद उसे फ्री एडिटिंग टूल (माइक्रोसाॅफ्ट मूवी मेकर) से एडिट कर यूट्यूब पर डाल दिया।
-हिट्स बढ़ने लगे। भारत के बाद यह वीडियो अमेरिका में भी पसंद किया जाने लगा।
अब डिमांड : लेयर आॅफ अर्थ को समझाइए…
-वीडियो पसंद किए जाने के बाद दोनों ने आइसक्रीम फुल्की, पेंसिल ट्रिक, मैजिक ट्रिक जैसे वीडियो भी अपलोड किए।
-वीडियो देखने वाली अमेरिका की एक महिला ने अब उनसे “लेयर ऑफ अर्थ’ समझाने के लिए वीडियो बनाने की मांग की है।

साभार- दैनिक भास्कर से

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार