Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeभारत गौरवगुजरात के वैज्ञानिकों ने बनाया 'जादुई जल', फल-सब्जियां 40 दिनों तक ताजा...

गुजरात के वैज्ञानिकों ने बनाया ‘जादुई जल’, फल-सब्जियां 40 दिनों तक ताजा रख सकता है

अहमदाबाद। एक ऐसे पानी की कल्पना कीजिए जो कि E.Coli बैक्टीरिया, फंगल इंफेक्शन को खत्म कर सकता है और यहां तक कि पूरी गर्मी में सब्जियों को ताजा रख सके। यह पानी वाकई जादुई पानी होगा जिसे अहमदाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ प्लाज्मा रिसर्च के वैज्ञानिकों ने खोजा है। यानी इस पानी के इस्तेमाल से आप फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रख पाएंगे और उसका यूज कर पाएंगे।

गांधीनगर में इंडस्ट्रीयल प्लाज्मा टेक्नोलॉजिस के संस्थान के सुविधा केंद्र के वैज्ञानिकों ने सामान्य पानी को नॉन-थर्मल प्लाज्मा के साथ ट्रीट किया। ये पानी निश्चित समय में ‘वंडर वॉटर’ बन गया। यह E.coli और अन्य माइक्रोबाईज का नाश करता है। इस वंटर वॉटर में एक बार धोने के बाद फल-सब्जियां जैसे आलू, टमाटर या बेलों से तोड़े गई सब्जियां पूरे 40 दिनों तक तरोताजा रहेंगी।

जब सामान्य पानी को नॉन-थर्मल प्लाज्मा के साथ मिलाया जाता है तो प्लाज्मा एक्टिवेटेड वॉटर बन जाता है। प्लाज्मा एक्टिवेट वॉटर सिस्टम को फेसिलिटेशन सेंटर फॉर इंडस्ट्रियल प्लाज्मा टेक्नालॉजी (FCIPT) के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। इसकी कीमत 2-3 रुपए प्रति लीटर है। उसके संभावित उपयोगों के लिए परीक्षण चल रहे हैं। बहरहाल बैक्टीरिया और साल पर उसका परीक्षण चल रहा है।

इसमें कोई शक नहीं कि देश की रक्षा करने वाले जवानों, किसानों, व्यापारियों और गृहणियों के लिए यह ‘वंडर वॉटर’ फायदेमंद होगा। इस पानी को सब्जियों और फलों को धाेने से उसकी नेचुरल लाइफ बढ़ जाती है। इससे धोने से सब्जियों को कोल्ड स्टोरेज में भी रखने की आवश्यकता नहीं होती। इसे 40 दिनों तक सामान्य टेम्परेचर पर भी रखा जा सकता है।

एपीडी के हेड डॉ. एस.के. नेमा ने बताया कि वंडर वॉटर के रिसर्च के दौरान उसमें काफी मात्रा में एंटी माइक्रोबायल प्रापर्टीज डाली गई। गुजरात एन्वायरमेंट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में किए गए परीक्षण में रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। यह वंडर वॉटर सब्जियों में शामिल E.coli बैक्टिरिया को खत्म कर देता है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार