Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिस्वस्थ भारत यात्रा का पश्चिम बंगाल में हुआ जोरदार स्वागत

स्वस्थ भारत यात्रा का पश्चिम बंगाल में हुआ जोरदार स्वागत

दासपुर की 8 बालिकाएं बनीं गुडविल अम्बेसडर

यात्री दल ने पूरी की 15 राज्यों में 100000 किमी की यात्रा

स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज का सन्देश देने के लिए 44 दिनों से भारत भ्रमण पर निकला स्वस्थ भारत का यात्री दल

भारत छोडो आंदोलन के 75 वी वर्षगांठ को याद करते हुए गांधी एवं दर्शन समिति के मार्गदर्शन में स्वस्थ भारत के यात्री निकले हैं 16000 किमी की यात्रा पर

10000 किमी की यात्रा पूरी कर प. बंगाल पहुँचे स्वस्थ भारत यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया. राज्य के प.मेदिनपुर के दासपुर के दो शैक्षणिक संस्थान में स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज का सन्देश यात्री दल ने दिया. यात्री दल का स्वागत दासपुर पंचबेरिया रामचंद्र स्मृति शिक्षा मंदिर और शहिद प्रद्योत भट्टाचार्य महाविद्यालय, चनीपत, दासपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर दोनों संस्थानों की 8 बालिकाओं को स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज का गुडविल अम्बेसडर मनोनीत किया गया.

गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के मार्गदर्शन में स्वस्थ भारत न्यास द्वारा यह यात्रा निकाली गयी है. इस बावत यात्री दल के प्रमुख एवं स्वस्थ भारत (न्यास) के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि भारत छोडो आंदोलन के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश से बीमारी को भगाने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए यह यात्रा निकली है. उन्होंने कहा की जिस तरह महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए भारत छोडो आंदोलन चलाया था, उसी तरह हमलोग भी बीमारी को भगाने के लिए अभियान चला रहे हैं. स्वस्थ भारत द्वारा चलाये गए कैम्पेन मसलन कंट्रोल मेडिसिन मैक्सिमम रिटेल प्राइस, जेनेरिक लाइए पैसा बचाइए, तुलसी लगाइये रोग भगाइए, नो योर मेडिसिन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की अब हम अपने पांचवे कैम्पेन स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज को लेकर यात्रा पर निकले हैं.

तुलसी पौधे एवं नीम के पेड़ के औषधीय गुण के बारे में जागरूक किया. इस अवसर पर गांधी मिशन ट्रस्ट के अरूप चटोपाध्याय, विनोद रोहिला, धर्मेन्द्र उपाध्याय ने भी अपनी बात रखी. यह यात्रा नई दिल्ली के राजघाट से 30 जनवरी को शुरू होकर 42वे दिन प. बंगाल में पहुँची है. यहाँ से यात्रा जमशेदपुर की ऒर जायेगी. 16000 किमी की यह यात्रा अबतक 10000 किमी की दूरी तय कर चुकी है. इस दौरान यात्री दल ने 75 आयोजनों में तकरीबन 600000 बालिकाओं से प्रत्यक्ष संवाद किया है.

स्वस्थ भारत यात्रा 14 राज्यों से होते हुए 12 मार्च को प.बंगाल के प. मेदनापुर के दासपुर पहुची है। यहाँ पर गांधी मिशन ट्रस्ट के सचिव नारायण भाई ने यात्रा दल का स्वागत किया. दूसरे दिन यात्री दल ने कोलकाता का दौरा किया और दक्षिणेश्वर में पूजा अर्चना की. गौरतलब है कि स्वस्थ भारत यात्रा भारत छोड़ो आंदोलन के 75वीं वर्षगांठ पर गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के मार्गदर्शन में स्वस्थ भारत (न्यास) द्वारा शुरू किया गया है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा को गांधी स्मृति एंव दर्शन समिति, संवाद मीडिया, राजकमल प्रकाशन समूह, नेस्टिवा अस्पताल, मेडिकेयर अस्पताल, स्पंदन, जलधारा, हेल्प एंड होप फाउंडेशन, आर्यावर्त लाइव, आइडिया क्रैकर्स, वर्ल्ड टीवी न्यूज, पंचायत खबर सहित अन्य कई संस्थानों का समर्थन है।

यात्रा टीम

आशुतोष कुमार सिंह (प्रमुख)
प्रसून लतांत
कुमार कृष्णन
विनोद कुमार रोहिला
धर्मेन्द्र उपाध्याय

संपर्क
9891228151

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार