Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeहिन्दी जगतहेमंत स्मृति कविता सम्मान ‘हरेप्रकाश उपाध्याय’ को विजय वर्मा कथा सम्मान ‘शरद...

हेमंत स्मृति कविता सम्मान ‘हरेप्रकाश उपाध्याय’ को विजय वर्मा कथा सम्मान ‘शरद सिंह’ को

मुम्बई। हेमंत फाउंडेशन की ओर से वर्ष २०१३ का हेमंत स्मृति कथा सम्मान युवा कवि हरेप्रकाश उपाध्याय [लखनऊ] के कविता संग्रह ‘खिलाड़ी दोस्त एवं अन्य कविताएं’ तथा विजय वर्मा कथा सम्मान चर्चित लेखिका शरद सिंह [सागर] के उपन्यास ‘कस्बाई सिमोन’ को दिये जाने की घोषणा संस्था की अध्यक्ष लेखिका संतोष श्रीवास्तव एवं सचिव प्रमिला वर्मा ने की। संस्था के महासचिव आलोक भट्टाचार्य एवं कार्याध्यक्ष सुमीता प्रवीण के अनुसार यह समारोह मुम्बई में ४ जनवरी २०१४ में आयोजित किया जायेगा जिसके अंतर्गत ग्यारह हजार मानधन, स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ एवं शॉल प्रदान किया जायेगा।

संस्था के निदेशक विनोद टीबड़ेवाला [कुलाधिपति जे.जे.टी.यू] ने जहां एक ओर शरद सिंह के लेखन को प्रौढ़,सामाजिक एवं नवीन कथानक युक्त बताते हुए कहा कि उनके लेखन में शाश्वत विचार एवं सामयिक घटनाओं,परंपराओं का गुंफन जिस कौशल से मिलता है वह सराहनीय है। वहीं निर्णायक भारत भारद्वाज [वरिष्ठ लेखक,समीक्षक] ने हरेप्रकाश उपाध्याय को जमीनी हकीकत एवं व्यापक भावबोध का कवि बताया। उनकी कविताओं में ग्रामीण संस्कृति के रीतिरिवाज रचना संदर्भ में चित्रित हैं।

.

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार