Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिहिंदी विभाग, एस आर एम विश्वविद्यालय चेन्नई में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय...

हिंदी विभाग, एस आर एम विश्वविद्यालय चेन्नई में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

हिंदी विभाग, विज्ञान एवं मानविकी संकाय, एस. आर. एम. विश्वविद्यालय, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा सृजनलोक प्रकाशन, आरा (बिहार) के सहयोग से “हिंदी नाटकों में लोकचेतना : सामाजिक, सांस्कृतिक परिवर्तन में भूमिका” नामक विषय पर 2-3 अप्रैल 2016 को दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है।

इस अवसर पर सृजनलोक द्वारा काव्य गोष्ठी एवं दुसरे सृजनलोक सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मॉरिशस के सुप्रसिद्ध लेखक प्रो. राज हीरामन, जापान की लेखिका श्रीमती. रमाजय शर्मा, नेपाल के प्रसिद्ध वरिष्ठ नाटककार गण्डकी पुत्र, नेपाल की गज़लकार उषा देवकोटा तिवारी, मुंबई की कवयित्री चित्रा देसाई, ग्वालियर की लेखिका डॉ. पद्मा शर्मा, भिलाई छत्तीसगढ़ से लेखक विष्णु प्रसाद, महाराष्ट्र से लेखक प्रो. अनवर अहमद सिद्दीकी, गोरखपुर बस्ती से लेखक प्रो. मुकेश मिश्रा, शिमला से लेखक प्रो. भवानी सिंह, केरल से कवि संतोष एलेक्स, हैदराबाद से लेखक विजय सप्पत्ति, बिहार आरा से कवि संतोष श्रेयांस, आदि सहित कई रचनाकारों एवं विद्वजनों के शामिल होने की सम्भावना है।

इस कार्यक्रम की संयोजिका
डॉ. एस. रज़िया बेगम,
सहायक प्रोफेसर,हिंदी विभाग,
विज्ञान एवं मानविकी संकाय,
एस.आर.एम. विश्वविद्यालय, चेन्नई हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण शुल्क शिक्षकों हेतु 1000 रुपया एवं शोधार्थियों के लिए 600 रुपया निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 15 मार्च तक सहमति भेजना अनिवार्य है। प्रतिभागिता के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार