Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeदुनिया भर कीपाकिस्तान की हिंदू महिला सांसद बीबीसी की 100 प्रभावशाली महिलाओं में

पाकिस्तान की हिंदू महिला सांसद बीबीसी की 100 प्रभावशाली महिलाओं में

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की हिंदू महिला सांसद कृष्णा कुमारी कोहली को बीबीसी ने दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में रखा है। कृष्णा (40) पाकिस्तान में मानवाधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए जानी जाती हैं।

पाकिस्तान में वह हिंदू दलित समुदाय की पहली महिला सीनेटर हैं। बीबीसी ने 100 प्रेरणादायी और प्रभावशाली महिलाओं की सूची में कृष्णा को 48 वें नंबर पर रखा है। कृष्णा बीते मार्च में सीनेट के लिए चुनी गईं थीं।

इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान में बंधुआ मजदूरों और महिलाओं की समस्याओं पर वर्षों संघर्ष किया था। कृष्णा और उनके परिवार ने तीन साल तक खुद भी बंधुआ मजदूरी की है। वे पुलिस की कार्रवाई में मुक्त हो पाई थीं।

कृष्णा हिंदुओं के थारी वर्ग से आती हैं। वह मूल रूप से कोली जाति की हैं और सिंध प्रांत के एक दूरदराज के गांव की रहने वाली हैं। वह पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद में पहुंची हैं।

सूची में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सिया क्लिंटन का भी नाम है। उन्हें क्लिंटन फाउंडेशन के लिए उल्लेखनीय कार्य करने के लिए नामित किया गया है। उन्होंने लाचार सीरियाई छात्रा नुजीन मुस्तफा के जरिये शरणार्थियों की मदद की।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार