1

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कीट को प्रदान करेंगी राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कारः2022

भुवनेश्वर । पिछले लगभग 20 वर्षों से कीट डीम्ड विश्वविद्यालय,भुवनेश्वर राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय खेलों को बढावा दे रहा है जिसको 30 नवंबर को नई दिल्ली में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कारः2022 प्रदान करेंगी। गौरतलब है कि कीट को यह राष्ट्रीय पुरस्कार एक निगम सामाजिक दायित्व के रुप में प्रदान किया जाएगा।14नवंबर को यह घोषणा केन्द्र सरकार ने नई दिल्ली में की। यही नहीं,भुवनेश्वर स्थित कीट एक मात्र ऐसी शैक्षिक संस्थान है जिसके पास राष्ट्रीय तथा अन्तराष्ट्रीय स्तर के खेल संसाधन तथा इन्फास्ट्रक्चर उपलब्ध है। कीट अबतक अनेक ओलंपियन,कमनवेल्थ गेम विजेता किलाडी तथा एशियन गेम विजेता खिलाडी तैयार कर चुका है।

ओडिशा के साथ-साथ भारत का मान बढा चुका है। अपनी प्रतिक्रिया में कीट-कीस के प्राणप्रतिष्ठाता तथा कंधमाल लोकसभा सांसद प्रोफेसर अच्युत सामंत ने कीट को मिल रहे राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कारः2022 के लिए केन्द्रीय युवाकल्याण तथा खेल मंत्रालय तथा माननीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रति आभार जताया है।प्रोफेसर सामंत के अनुसार यह अवसर उनके लिए तथा कीट के लिए एक गौरवशाली क्षण है।