Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeसोशल मीडिया सेइंडेक्स व्हाट्सऐप ग्रुप चैट लिंक को अब गूगल से हटाया

इंडेक्स व्हाट्सऐप ग्रुप चैट लिंक को अब गूगल से हटाया

नई दिल्ली। गूगल सर्च पर उपलब्ध प्राइवेट ग्रुप चैट लिंक से चिंतित व्हाट्सऐप ने कहा कि उसने गूगल से ऐसी चैट को सार्वजनिक नहीं करने के लिए कहा है और यूजर्स को सार्वजनिक रूप से सुलभ वेबसाइटों पर ग्रुप चैट लिंक साझा नहीं करने की सलाह दी है।

गूगल ने प्राइवेट व्हाट्सऐप ग्रुप चैट्स के लिए इनवाइट लिंक को इंडेक्स किया था, जिसका अर्थ है कि कोई भी आसानी से सर्च कर विभिन्न प्राइवेट चैट ग्रुप में शामिल हो सकता है।

इंडेक्स व्हाट्सऐप ग्रुप चैट लिंक को अब गूगल से हटा दिया गया है। स्वतंत्र साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर राजहरिया ने स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें गूगल पर व्हाट्सएप ग्रुप चैट इनवाइट को इंडेक्स करते दिखाया गया था।

व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने बताया, “मार्च 2020 से, व्हाट्सएप ने सभी डीप लिंक पेजों पर ‘नोइंडेक्स’ टैग को शामिल किया है, जो उन्हें इंडेक्सिंग से बाहर कर देगा। हमने गूगल को अपनी प्रतिक्रिया दी है कि इन चैट को इंडेक्स न करें।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार