1

26 जनवरी पर भारत व ऑस्ट्रेलिया पर गूगल डूडल

26 जनवरी 2016: आज गूगल ने अपना डूडल भारत व ऑस्ट्रेलिया को समर्पित किया है। भारत का आज गणतंत्र-दिवस है व ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय-दिवस है।

भारत का डूडल गणतंत्र दिवस समारोह को समर्पित किया गया है। इसमें सीमा सुरक्षा बल के सिपाहियों को ऊंट पर मार्च करते दिखाया गया है। गूगल ने इस डूडल के माध्यम से भारत के 67वें गणतंत्र दिवस पर सम्मान दिया है।

डूडल में पगड़ी पहने सुसज्जित बैंडवालों को मार्शल संगीत बजाते एक पंक्ति में छह रंग बिरंगे ऊंटों की सवारी करते हुए दिखाया है। प्रत्येक ऊंट पर ‘गूगल’ का एक अक्षर अंकित है। बीएसएफ देश का एक अकेला ऐसा बल है जिसे परिचालन और औपचारिक कर्तव्यों के लिए ऊंट दस्ता मिला हुए हैं। बीएसएफ द्वारा राजस्थान में भारत-पाक सीमा से सटे थार रेगिस्तान में गश्त करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है।

imageभारत पर आधारित यह डूडल आज (26 जनवरी 2016) को गूगल इंडिया पर प्रदर्शित किया जा रहा है। यह गूगल डूडल रॉबिन्सन वुड (Robinson Wood) कलाकार ने बनाया है।

ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय दिवस पर आधारित डूडल

ऑस्ट्रेलिया के ‘राष्ट्रीय दिवस’ पर आज (26 जनवरी 2016) का गूगल डूडल 2015 की ‘डूडल 4 गूगल’ प्रतियोगिता की विजेता इनिका वोएगट (Ineka Voigt) की कलाकृति है। इनिका पिछले वर्ष केनबरा हाई स्कूल की छात्रा थी। इनिका का कहना है कि उसके चित्र की विषयवस्तु एक माँ के टूटे हुए सपने पर आधारित है।

ऑस्ट्रेलिया पर आधारित यह डूडल आज (26 जनवरी 2016) को गूगल ऑस्ट्रेलिया पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इनिका को गूगल की ओर से क्रोमबुक लैपटाप व नेक्सस टेबलेट व्यक्तिगत उपयोग के लिए व उसके स्कूल को दस हजार डालर के तकनीकी संसाधन पुरस्कार के रूप में दिए गए हैं।