Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeमीडिया की दुनिया सेबेरुत में हुए भीषण बम विस्फोट में भारतीय महिला पत्रकार घायल

बेरुत में हुए भीषण बम विस्फोट में भारतीय महिला पत्रकार घायल

लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को हुए भीषण बम विस्फोट में उत्तर प्रदेश के मेरठ की पत्रकार आंचल वोहरा भी घायल हो गई हैं। धमाके के बाद उनके एक दोस्त ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनके घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आंचल वोहरा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि इस हमले में मरने वालों की संख्या 100 पहुंच गई है।

आंचल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर विस्फोट की वीडियो और खुद के घायल होने की जानकारी दी थी। आंचल ने घायल होने के बाद इसकी जानकारी अपने एक दोस्त को दी। दोस्त ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं विस्फोट के बाद मलबे के कुछ टुकड़े उनके फ्लैट में भी आकर गिरे, जिससे उनके फ्लैट को भी काफी नुकसान हुआ है।

आंचल वोहरा मेरठ में पली-बढ़ी हैं और उनका परिवार अभी भी मेरठ के शास्त्रीनगर में रह है। वे लेबनान के बेरूत में रहकर पत्रकारिता कर रही हैं। आंचल ‘वॉइस ऑफ अमेरिका’ की संवाददाता हैं और यहीं से ही मिडिल ईस्ट और साउथ एशिया को कवर करती हैं। आंचल अल जजीरा के लिए भी लिखती हैं और टाइम्स के लिए फॉरेन पॉलिसी कंट्रीब्यूटर हैं। इससे पहले आंचल दुबई के प्रसिद्ध चैनल के लिए भी काम कर चुकी हैं। जिस जगह धमाका हुआ है वहां से आंचल वोहरा का घर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है।

आंचल वोहरा ने ट्वीट करके अपने घायल होने और घर के क्षतिग्रस्त होने के बारे में परिजनों को जानकारी दी है। आंचल के घायल होने की सूचना से परिजन चिंतित हैं। परिजनों को जब आंचल के अस्पताल में भर्ती होने और उनके सकुशल होने की जानकारी मिली तो परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं परिजन पल-पल की जानकारी के लिए आंचल को फोन कर रहे हैं। आंचल ने अपने परिजनों को बताया कि अब उसकी हालत ठीक है।

साभार https://www.samachar4media.com/ से

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार