Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिपश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का पैसेंजर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से...

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का पैसेंजर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से संवाद

मुंबई। समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने के लिए दर्शन के सिद्धांतों में सामाजिक समरसता की संकल्पना की गई है। इस के अनुसार रेलवे अधिकारी सरकार के चेहरे का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्हें यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस सिद्धांत के अनुपालन में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री आलोक कंसल ने 28 जनवरी, 2022 को विभिन्न यात्री संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में विभिन्न संघों, संगठनों और उद्योगों के लगभग 26 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम रेलवे द्वारा भारतीय रेल प्रवासी एवं कल्याण संघ के सहयोग से एक विशेष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक श्री आलोक कंसल ने इन संघों का अभिनंदन किया और रेलवे स्टेशनों को विभिन्न यात्री सुविधा संबंधी सुविधाएं दानस्वरूप भेंट करने के उनके सराहनीय प्रयासों के लिए उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान किए।

श्री कंसल ने अपने संबोधन में बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए मुंबई उपनगरीय खंड में किए गए विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख किया। मुंबई उपनगरीय खंड पर यात्री सुविधाओं, संरक्षा और गतिशीलता बढ़ाने हेतु किए गए विभिन्न कार्यों को कवर करते हुए एक संक्षिप्त प्रस्तुति दिखाई गई। महाप्रबंधक ने राष्ट्र प्रथम सर्वदा प्रथम के सिद्धांत की व्याख्या की जिसका वे अनुसरण करते हैं। श्री कंसल ने अपना आभार व्यक्त करते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए इस तरह की लाभकारी सुविधाओं को भेंट करने के नेक कार्यों के लिए भारतीय रेल प्रवासी और कल्याण संघों के सभी दाताओं और प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। महाप्रबंधक ने उपस्थित सभी सदस्यों से अपील की कि वे आगे आएं और यात्री सुविधाओं में और बेहतरी के लिए उदारतापूर्वक योगदान करें। उन्होंने उनसे पश्चिम रेलवे के जगजीवन राम अस्पताल को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में योगदान देने का भी आग्रह किया।

श्री ठाकुर ने बताया कि सभी सदस्यों ने मुंबई उपनगरीय खंड में सुधार के लिए किए गए विभिन्न कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया। भारतीय रेल प्रवासी और कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री कमलेश शाह और उपाध्यक्ष श्री शिव कनोदिया, एसोसिएशन के अन्य सदस्यों, संगठनों और उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में शामिल हुए।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार